28.7 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
देश

मानसून ने कराया पीएम मोदी का शहडोल दौरा रद्द

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

जबलपुर/सौरभ शर्मा
मध्यप्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। इसकी वजह से भारी बारिश हो रही है। 27 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भोपाल और शहडोल में कार्यक्रम था। बारिश की वजह से शहडोल का कार्यक्रम का रद्द कर दिया गया है। वहीं, भोपाल में पीएम मोदी का रोड शो भी नहीं होगा। भोपाल से पीएम मोदी वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही भोपाल में उनकी रैली भी होगी। भोपाल में भी बारिश को देखते हुए प्रशासन ने पूरी तैयारी की है।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 27 जून को भारी बारिश की संभावना के कारण प्रधानमंत्री मोदी का लालपुर और पकरिया का कार्यक्रम स्थगित किया जा रहा है। जल्द ही मौसम को देखते हुए दौरे की नई तिथि तय की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी का भोपाल का दौरा यथावत है। वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान 25 जून को शहडोल दौरे पर थे। वहां उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया था।


Bundelikhabar

Related posts

जल्द शुरू होगी दिल्ली से लंदन बस सेवा

Bundeli Khabar

मोदी, शाह, राजनाथ और योगी बाबा बने मतसंग्राम में स्टार प्रचारक

Bundeli Khabar

2 हजार लोगों को निःशुल्क टीकाकरण करने का लक्ष्य

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!