21.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220219 WA0005
मनोरंजन

अर्जन बाजवा ने ‘बेस्टसेलर’ में अपने किरदार को वास्तविक रूप देने के लिए किया लुक ट्रांसफॉर्मेशन

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। अपनी दमदार अभिनय प्रदर्शन से अर्जन बाजवा अब दर्शकों का ध्यान आकर्षित करने लगे हैं। हाल ही में अर्जन के आगामी फिजियोलॉजिकल थ्रिलर शो बेस्टसेलर का ट्रेलर रिलीज किया गया था। गुरु से लेकर स्टेज ऑफ सीज 26/11 हर फिल्म में अर्जन ने अपने परफॉर्मेंस से फैंस का दिल जीता है। हर किरदार के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है चाहे वो फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन हो या मेंटली अपने किरदार में इंवॉल्व होना हो, अर्जन ने इन तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी है।

हाल ही में रिलीज़ हुए ट्रेलर में हमने अर्जन बाजवा को एक पॉपुलर नोवलिस्ट के किरदार में नज़र आए थे। ट्रेलर में एक चीज़ जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है वो है अर्जन के अलग अलग लुक्स ने। ट्रेलर में क्लियरली नज़र आ रहा है कि अपने इस किरदार को वास्तविक रूप देने के लिए अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। वे इस शो में दो अलग अलग लुक में नज़र आ रहे हैं।

इस शो में उनका एक लुक एक ऐसे व्यक्ति का है जो बहुत ही सज्जन और करिश्माई व्यक्तित्व वाला है, तो वहीं उनके दूसरे लुक में वे बड़ी दाढ़ी और बड़े बालों में नज़र आए जो एक नोवलिस्ट के किरदार के साथ जस्टिस करता है। उनके इस ट्रेफरमेशन ने उनके फैंस के दिल की धड़कनों को बढ़ा दी है और वे अर्जन के इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वह एक बहुमुखी अभिनेता हैं, जो अपने किरदार में ढलने के लिए हर पॉसिबल कोशिश करते हैं। उनके फैंस निश्चित रूप से अपने पसंदीदा एक्टर को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और उनका यह इंतजार आज खत्म हुआ। एमेजॉन पर रिलीज होने वाली इस सीरीज में श्रुति हसन, मिथुन चक्रवर्ती, सत्यजीत दुबे और गौहर खान भी नज़र आएंगी।


Bundelikhabar

Related posts

‘सैम बहादुर’ की शूटिंग शुरू, विक्की कौशल के साथ दंगल गर्ल फातिमा और सान्या

Bundeli Khabar

कुख्यात अपराधी के घर चला प्रशासन का बुल्डोजर

Bundeli Khabar

नए नए गायकों का मार्गदर्शन कर रहे हैं अशफ़ाक खोपेकर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!