28.2 C
Madhya Pradesh
September 28, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220217 WA0000
महाराष्ट्र

अलका पांडेय लिखित ‘गालियां’ लघुकथा संग्रह का ऑनलाइन लोकार्पण और परिचर्चा

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। पिछले दिनों मुंबई प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा द्वारा डॉ अलका पांडेय की लघुकथा संग्रह ‘गालियाँ’ का लोकार्पण तथा परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में विल्सन महाविद्यालय के एफ. वाय. बी. ए. के छात्र सुनील चौहान ने सरस्वती वंदना की। कार्यक्रम की उत्सव मूर्ति डॉ अलका पांडे ने अपनी पुस्तक के संदर्भ में जानकारी दी। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना की। कार्यकम की अध्यक्षता मुंबई प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा के अध्यक्ष डॉ बिपिन चंद्र मेहता ने की। मुम्बई प्रांतीय राष्ट्रभाषा प्रचार सभा की जानकारी बृजेश तिवारी ने दी। डॉ पवन तिवारी, रामकुमार, डॉ भगवती उपाध्याय और गोविंद निर्मल ने पुस्तक की सुंदर और ज्ञानवर्धक समीक्षा की। अतिथियों का परिचय लालबहादुर यादव, माधवी मिश्रा और डॉ प्रियंका पांडे ने दिया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन डॉ पूनम पटवा ने किया तथा आभार ज्ञापन की औपचारिकता का निर्वाह डॉ महेंद्र मिश्र ने किया।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अश्विन पाण्डेय, संतोष गर्ग, महेश राजा, श्रीराम रॉय, आरती पांडे, चित्रा गुप्ता, दुर्गप्पा हेलेमनी, सुनीता तेजवानी, मंजू गुलराजनी, मंजू गुप्ता, केवरा यादव, आशालता नायडू, नवल किशोर मिश्रा, कुमकुम वेदसिन, पुष्पा गुप्ता, युवीन गुप्ता, अरविंद पाण्डे, भारती पांडे, रेखा सिन्हा, ज्योति यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
अंत में अलका पांडे ने सभी उपस्थित साहित्य प्रेमियों को धन्यवाद कहकर आभार प्रकट किया।


Bundelikhabar

Related posts

ओबीसींना राजकीय आरक्षण मिळावे यावर सर्वांचेच एकमत

Bundeli Khabar

जिल्ह्यात लसीकरणाला वेग देण्यासाठी ११ नोव्हेंबर पासून लसीकरण विशेष सप्ताह

Bundeli Khabar

संत शिरोमणी सावता माळी रयत बाजार अभियाना अंतर्गत फळे व भाजीपाला विक्री केंद्राचे उद्घाटन

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!