वर्ली में एक निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट गिरने से चार लोगों लोगों की दर्दनाक मौत.
मुंबई / राकेश चौबे
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के वर्ली में शनिवार को एक निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है और एक व्यक्ति घायल हो गया,घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने इस घटना की जानकारी दी है,हादसे की सूचना मिलने पर महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे घटनास्थल पर पहुंचे।
यह भी पढ़े-जुलाई कि बरसात ने नाले सफाई ठेके में हुए भ्रष्टाचार की खोली पोल
शनिवार शाम करीब 5 बजे मुंबई के वर्ली इलाके में हुआ हादसा जहां एक बिल्डिंग का निमार्ण चल रहा था,इसके लिए मजदूरों ने कंस्ट्रक्शन फ्लोर तक ले जाने के लिए बांस की लिफ्ट बना रखी हुई थी,जिसमें बैठकर मजदूर ऊपर तक जाते थे,जिस वक्त यह हादसा हुआ उस समय लिफ्ट में 6 लोग सवार थे जिसमें से चार की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
कई महीनों से काम कर रहे थे मजदूर लेकिन आज थम गईं सांसे
बता दें कि मृतकों में शामिल चारों लोग मजदूर थे और इसी साइट पर कई महीने से काम कर रहे थे,परिजनों को जैसे ही इस घटना ने बारे में पता चला तो चीखते हुए घटना स्थल पहुंचे,वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर जांच के लिए भेजा गया,मृतकों में अविनाश दास (35), लक्ष्मण मंडल (35), भारत मंडल (28) के रुप में हुई,वहीं एक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है,वहीं घायलों को मुंबई के केईएम हॉस्पटिल में भर्ती कराया गया है.

