24.4 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0212 091001
मध्यप्रदेश

प्रदेश को मिला दूसरा सुसज्जित सैनिक स्कूल

Bundelikhabar

ग्वालियर-चंबल अंचल के मालनपुर में खुलेगा प्रदेश का दूसरा सुसज्जित सैनिक स्कूल
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के प्रयासों से सैनिक स्कूल के लिए 100 करोड़ रूपए मंजूर
ग्वालियर/ब्यूरो

ग्वालियर एवं चंबल अंचल के लिए बड़ी खुशखबरी है। केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री तथा मुरैना-श्योपुर क्षेत्र के सांसद नरेंद्र सिंह तोमर के प्रयासों से मालनपुर में स्थापित होने जा रहे सैनिक स्कूल के लिए 100 करोड़ रूपए की स्वीकृति मिल गई है। मालनपुर में खुलने जा रहे मध्यप्रदेश के दूसरे सैनिक स्कूल से ग्वालियर एवं चंबल संभाग के निवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है। मालनपुर के सैनिक स्कूल में 600 बच्चे अध्ययन करेंगे।

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मालनपुर सैनिक स्कूल के लिए 100 करोड़ रूपए मंजूर करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है। साथ ही सैनिक स्कूल के लिए जमीन देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति भी हार्दिक आभार जताया है। ज्ञात हो प्रदेश का पहला सैनिक स्कूल रीवा में 20 जुलाई 1962 को खोला गया था।

चंबल अंचल में सैनिक स्कूल खोलने की मांग कुछ वर्षों से हो रही थी। यह विषय केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर कीप्राथमिकता में रहा है।इस सैनिक स्कूल को खोले जाने के लिए केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने प्रारंभ से ही शासन-प्रशासन के स्तर पर अपनी ओर से पहल की थी। केंद्रीय मंत्री तोमर ने अफसरों के साथ औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में यह सैनिक स्कूल संचालित किए जाने के लिए उस जमीन का भी निरीक्षण किया था, जहां स्कूल का निर्माण होना है।यह स्कूल खोले जाने के लिए पूर्व में श्री तोमर के प्रयासों से लगभग 50हेक्टेयर जमीन राज्य सरकार द्वारा आवंटित की गई थी। पिछले कुछ समय में केंद्रीय मंत्री तोमर ने एकाधिक बार रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह तथा रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अफसरों से चर्चा की थी और उन्हें पत्र भी लिखा था। साथ ही, मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान से भी केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सैनिक स्कूल जल्द से जल्द प्रारंभ किए जाने को लेकर बातचीत की थी।

मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा गंभीरता से की गई पहल का सकारात्मक परिणाम आया और रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह के दिशा-निर्देशों पर रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा अब 100 करोड़ रूपए मध्य प्रदेश सरकार को दिए जाने की मंजूरी प्रदान कर दी गई है। रक्षा मंत्रालय की सैनिक स्कूल सोसायटी के साथ समन्वय करते हुए म.प्र.सरकार द्वारा निर्धारित एजेंसी सुसज्जित सैनिक स्कूल का निर्माण करेगी। इस संबंध में म.प्र. के स्कूल शिक्षा विभाग और रक्षा मंत्रालय के संगठन के बीच समझौता ज्ञापन भी होगा तथा आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी की जाएगी।

मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक, यह एक महत्वाकांक्षी परियोजना है और इस क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण भी है। रक्षा मंत्रालय द्वारा अपनी परियोजनाओं को म.प्र. में प्रारंभ करने के बदले यहां सैनिक स्कूल खोलना पूर्व में,वर्ष 2017 में तय हो चुका था लेकिन कुछ प्रशासनिक वजहों से स्कूल के लिए धनराशि पहले मंजूर नहीं हो पाई थी लेकिन अब पूरी 100 करोड़ रू. की राशि भी रक्षा मंत्रालय की ओर से मंजूर होने से यह सैनिक स्कूल खोले जाने में अब कहीं-कोई अड़चन नहीं है।


Bundelikhabar

Related posts

बिजावर: पुलिस की आंखों से रोज काजल चुरा रहे है जुआड़ी

Bundeli Khabar

भ्रष्टाचार रिपोर्ट: रोजगार सहायक द्वारा लाखों का गवन

Bundeli Khabar

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ मनाया जा रहा है दस लक्षणा पर्व

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!