22.9 C
Madhya Pradesh
September 10, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2022 0211 094312
मध्यप्रदेश

भाजपा सरकार के परिवहन मंत्री बोले हर जगह होगा कांग्रेस का बहुमत

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो
.पाटन में भूमि पूजन के दौरान कर रहे थे प्रेस को संबोधित
.अभी भी जहन में बसी है कॉंग्रेस
.मंत्री जी की फिसली जुबान

कॉंग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राजस्व मंत्री गोबिंद सिंह राजपूत के जहन से कॉंग्रेस जाने का नाम नही ले रही है ताजा मामला है पाटन विधानसभा का, जहाँ परिवहन मंत्री गोबिंद सिंह राजपूत एसडीएम कार्यलय के भूमि पूजन के लिए आये हुए थे, पत्रकारों को जाबाब देते हुए मंत्री महोदय की जुबान इस कदर फिसली की उनके जबाब से कॉंग्रेस का मोह झलकने लगा।

गैरतलब है कि कल प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने आज पाटन में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी कार्यालय के नये भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। कटंगी रोड पर करीब 8 करोड़ 38 लाख रूपये की लागत से बनने वाले इस भवन में तहसीलदार नायब तहसीलदार एवं पंजीयन कार्यालय भी लगाये जायेंगे। भूमिपूजन समारोह में क्षेत्रीय विधायक अजय विश्नोई, कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी, अपर कलेक्टर सुश्री विमलेश सिंह, आशीष दुबे, शिव पटैल तथा क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

पत्रकारों ने जब उत्तरप्रदेश, गोवा, पंजाब आदि राज्यों के चुनाव से संबंधित सबाल पूंछा तो मंत्री महोदय ने जबाब में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कॉंग्रेस को बहुमत दे डाला, उनकी जबाब इस तरह फिसली की उन्होंने सभी राज्यों के चुनाव में कॉंग्रेस को पूर्ण बहुमत दे दिया इससे एक बात तो सिद्ध होती है कि मंत्री जी के जहन से कॉंग्रेस अभी भी नही गई है।


Bundelikhabar

Related posts

मानवेन्द्र सिंह राजपूत होगें अब पाटन के अनुविभागीय अधिकारी

Bundeli Khabar

पाटन:भावुकता के साथ हुआ श्री रामकथा महोत्सव का समापन

Bundeli Khabar

पूर्व संसदीय सचिव बेबी राजा ने नागरिकों से की अपील

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!