35.8 C
Madhya Pradesh
May 31, 2026
Bundeli Khabar
मनोरंजन

हुलिया से लेकर अंदाज तक हूबहू मनोज कुमार हैं दीपू शर्मा, लेडी मनोज कुमार के नाम से प्रसिद्ध

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक डांस वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रही एक महिला का गेटअप पूरी तरह वरिष्ठ अभिनेता मनोज कुमार जैसा लग रहा है। खास बात यह है कि डांस के दौरान कुछ लोग वीडियो बना रहे हैं, तो कुछ लोग डांस करने वाली महिला का हौसला बढ़ा रहे हैं। 
यह वीडियो कहां का है और यह महिला कौन है ? खोज करने पर पता चला कि यह महिला कोई और नहीं दीपू शर्मा उर्फ लेडी मनोज कुमार है। दीपू शर्मा ‘मैं ना भूलूंगा’ गाने पर डांस कर रही थी जिसे फिल्म ‘रोटी कपड़ा और मकान’ में मनोज कुमार पर फिल्माया गया था। लुक वही, अंदाज भी वही, दीपू शर्मा हुबहू मनोज कुमार की तरह दिख रही थी और एक्टिंग कर रही थी। आखिरकार डुप्लीकेट ‘मनोज कुमार’ डांस वीडियो जो वायरल हो रहा था वही लेडी मिल गई।


 डमरू कैफे में एक दिन दीपू शर्मा की मुलाकात पत्रकारों से हुई जहां उन्होंने बताया कि वह ना केवल मनोज कुमार बल्कि राजेश खन्ना, देवानन्द, जितेन्द्र, शशी कपूर और शत्रुघ्न सिन्हा बनकर डान्स करती है। दीपू शर्मा ने आगे बताया कि वह बहुत जल्द दादा कोडके और राज कपूर के गाने पर वीडियो बनाने वाली हैं।


Bundelikhabar

Related posts

बागेश्वर धाम सरकार पर बनेगी फिल्म, निर्देशक विनोद तिवारी ने की घोषणा

Bundeli Khabar

फिल्म ‘त्राहिमाम’ का टीज़र लॉन्च, बिग बॉस फेम अर्शी खान की है मुख्य भूमिका

Bundeli Khabar

सनी लियोन को पसंद है स्टैंडअप कॉमेडी, ‘वन माइक स्टैंड सीजन 2’ में किया काम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!