35.8 C
Madhya Pradesh
May 31, 2026
Bundeli Khabar
महाराष्ट्र

ट्रॉफी की डिजाइनिंग और मैन्यूफैक्चरिंग में बेजोड़ हैं गणेश पाचारणे, राज्यपाल ने किया पुरस्कृत

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। गणेश पाचारणे एक ऐसे बिज़नेसमैन के रूप में जाने जाते हैं जिन्होंने शून्य से शिखर तक का सफर तय किया है। आज वह ‘सिद्धिविनायक ट्रॉफ़ीज़ एंड गिफ्ट्स’ के मालिक हैं और यह कंपनी ट्रॉफ़ीज़, अवार्ड्स, कार्पोरेट गिफ्ट्स आदि की मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में है। मेटल, ग्लास, क्रिस्टल, लकड़ी, फाइबर की ट्रॉफ़ीज़ और गिफ्ट आइटम बनाते हैं। यहां 3डी प्रिंटिंग और मैन्यूफैक्चरिंग होती है।

मुम्बई के रहने वाले गणेश पाचारणे ने पहले दो तीन साल तक दूसरी जगह काम किया, बारीकियां सीखीं समझीं और मन ही मन यह सोच लिया कि खुद अपना कारोबार शुरू करेंगे और आखिरकार 10 साल पहले अंधेरी वेस्ट में उन्होंने सिद्धिविनायक ट्रॉफ़ीज़ एंड गिफ्ट्स की शुरुआत की जो काफी मशहूर हो गया। डिजाइनिंग से लेकर मैन्युफैक्चरिंग तक सब कुछ उनकी कम्पनी में होता है जहां दो दर्जन से अधिक स्टाफ कार्यरत हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा इत्यादि कई ब्रांड्स के लिए उन्होंने ट्रॉफी, गिफ्ट्स तैयार किए हैं।

गणेश पाचारणे ने बताया कि उनके यहां काम क्वालिटी वाला होता है, समय पे डिलिवरी दी जाती है, और रेट भी रिज़नेबल होता है इसलिए उनके यहां काफी क्लाइंट्स आते हैं। उनकी बनाई ट्रॉफ़ीज़ न सिर्फ पूरे देश मे जाती हैं बल्कि दुबई, सिंगापुर जैसे देशों में भी जाती हैं। गणेश पाचारणे को बेस्ट ट्रॉफ़ीज़ के लिए कई अवार्ड और सम्मान से नवाजा जा चुका है। 2020 में उन्हें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के हाथों भारत रत्न बाबा साहेब अंबेडकर अवार्ड मिला। 2021 में गऊ भारत भारती प्रेजेंट राष्ट्रीय सेवा सम्मान महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोशियारी के हाथों मिला।

बीजेपी सांसद कीर्ति सोलंकी, अनु मलिक के हाथों एपीजे अब्दुल कलाम अवार्ड 2021 में दिया गया। 2020 में केसीएफ प्रस्तुत बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड सुरेंद्र पाल और अरुण बख्शी के हाथों मिला। 2021 में केसीएफ बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड, लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड, महात्मा गांधी रत्न अवार्ड और बॉलीवुड लीजेंड अवार्ड मिला। केसीएफ की ओर से बेस्ट ट्रॉफी डिज़ाइनर का 4 अवार्ड गणेश पाचारणे को मिला। गणेश पाचारणे भविष्य में सिद्धिविनायक ट्रॉफ़ीज़ एंड गिफ्ट्स की और भी शाखाएं खोलने की योजना बना रहे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

ओबीसींना राजकीय आरक्षण मिळावे यावर सर्वांचेच एकमत

Bundeli Khabar

एक-डेढ़ साल से कोरोना व लॉकडाउन से बंद है स्कूल

Bundeli Khabar

ऐरोली जकात नाका येथील मार्केटचे लवकरच होणार स्थलांतर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!