26.5 C
Madhya Pradesh
July 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220208 WA0003
महाराष्ट्र

शील-कलवा-मुंब्रा के 250 बड़े ग्राहकों का बिजली बिल करीब रु. 6 करोड़ अभी भी बकाया

Bundelikhabar

नियमो के अनुसार सख्त कार्रवाई का टोरेंट का इशारा

प्रमोद कुमार

ठाणे :- टोरेंट पावर ने दो महीने पहले एक प्रेस नोट के माध्यम से प्रकाशित किया था कि शील-मुंब्रा-कलवा (एस.एम.के.) फ्रेंचाइजी क्षेत्र के लगभग 500 बड़े लोगों पर 10 करोड़ बिजली बिल बकाया है। जबकि इन 500 में से लगभग 250 लोग आगे आए हैं और अपना बकाया चुकाना शुरू कर दिया है; हालांकि, टीपीएल द्वारा नियमित फॉलो-अप और रिमाइंडर के बावजूद, लगभग 250 उपभोक्ता अभी भी अपना बिजली बकाया चुकाने के लिए नहीं आए हैं। इन 250 उपभोक्ताओं का एकत्रित बकाया लगभग 6 करोड़ है।

टीपीएल ने एक बार फिर प्रेस नोट के माध्यम से सूचित किया है कि ये लोग; जिनमें से अधिकांश जाने-माने नामचीन लोग हैं, इन से अनुरोध किया जा रहा है कि कृपया अपना बिजली बकाया जल्द से जल्द चुकाएं। ऐसा नहीं करने पर अब इन 250 उपभोक्ताओं के खिलाफ टीपीएल द्वारा, नियमों के अनुसार, कड़ी कार्रवाई शुरू की जाएगी। उनके नाम भी सार्वजनिक किए जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

एसएमके फ्रेंचाइजी क्षेत्र में टीपीएल का कुल बकाया लगभग रु. 145 करोड़ हो गया हैं इसलिए सख्त बकाया बिजली बिल वसूली अभियान टीपीएल द्वारा शुरू किया जाएगा और टीपीएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने बिजली बिल का भुगतान समय पर करें, ताकि, बिल का भुगतान न होने की वजह से बिजली आपूर्ति विच्छेदन जैसी असुविधा का उन्हें सामना न करना पड़े.


Bundelikhabar

Related posts

बाल कविता वाचन, कथा कथन, भाषिक खेळ आणि कोडी यांचे सादरीकरण

Bundeli Khabar

ठाणे जिल्ह्याच्या सर्वांगिण विकासासाठी

Bundeli Khabar

भाजपा मुम्बई बिहार प्रकोष्ठ ने उत्साहपूर्वक मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!