23.5 C
Madhya Pradesh
September 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220125 WA0014
महाराष्ट्र

डॉ सूरज माटे को मिला एम्पावर सोशल एंड एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा बिजनेस आइकॉन अवार्ड

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। कोंकण के युवा उद्यमी डॉ सूरज माटे को ढेरों अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। 22 जनवरी को डॉ सूरज माटे को पद्मश्री कल्पना सरोज, प्रोफेसर डॉ मधु कृष्ण ने मुम्बई में हुए एक शानदार अवार्ड फंक्शन में एम्पावर सोशल एंड एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा बिजनेस आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया।

गौरतलब है कि डॉ. सूरज सुभाष माटे ग्लोबल सनशाइन ट्रेडिंग सर्विसेज़ प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर हैं। उनकी कम्पनी ट्रेडिंग और सर्विसेज की फील्ड में कार्यरत है। डॉ सूरज माटे को मुम्बई में हुए दादा साहेब फाल्के आइकॉन अवार्ड से बेस्ट ट्रेडर्स के लिए सम्मानित किया जा चुका है। उन्हें एम्पावर डायरेक्ट सेलिंग एंड बिजनेस अवार्ड, नेल्सन मंडेला नोबेल पीस अवार्ड, दार्शनिक मुम्बई प्रेस मीडिया अवार्ड, दादा साहेब फाल्के इंडियन टेलीविजन अवार्ड, 24टाइम न्यूज एंड एंटरटेनमेंट एक्सीलेंसी अवार्ड, छत्रपति शिवाजी महाराज गौरव अवार्ड, दिल्ली में महात्मा गांधी इंटरनेशनल पीस अवार्ड भी मिल चुका है। 24 अक्टूबर 2021 को मुम्बई में डॉ सूरज माटे को बिजनेस ग्लोबल अचीवर अवार्ड भी दिया गया।

बता दें कि डॉ सूरज माटे बिजनेसमैन होने के साथ एक सामाजिक व्यक्ति भी हैं और अपनी कम्पनी के जरिये लोगों को रोजगार के अवसर भी देते हैं। कोरोना काल में वह जरूरतमंदों के मददगार भी बने हैं।


Bundelikhabar

Related posts

अंबाडीत पुरेशी जागा नसल्यामुळे वज्रेश्वरीत ग्रामीण रुग्णालय सुरू करावे

Bundeli Khabar

एक्शन ड्रामा से भरपूर कार्टेल का पोस्टर हुआ जारी

Bundeli Khabar

‘भारत की बेटी’ सायली कांबळे सुपरस्टार सिंगर 2 मध्ये कॅप्टनच्या रूपात दिसणार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!