31.7 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Bundeli Khabar
images 2
मध्यप्रदेश

एक विद्युत कनेक्शन पर चलाई जा रहे तीन-तीन नलकूप

Bundelikhabar

बिजावर / संववाददाता
मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत कंपनी लिमिटेड के एक विद्युत कनेक्शन पर तीन-तीन पानी मोटर चलाई जा रहीं है प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि कार्य हेतु सिंचाई के उद्देश्य से लिए गए एक कनेक्शन पर दो से तीन पम्प चलाये जा रहे हैं और एक नए ढंग से विद्युत चोरी की जा रही है किंतु इस ओर प्रशासन का ध्यान नही बंटता है जिस कारण बिजली चोरी करने वालों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं ऐसा नही की प्रशासन को इस बात की खबर न हो, पर लोगों के बताए अनुसार विद्युत बिभाग के कर्मचारी लाइन मैन कभी फील्ड पर निरीक्षण के लिए जाते ही नही और अधिकारियों का काम करते रहते हैं कई बाद शिकायत करने के बाबजूद भी कोई कार्यवाही नही की जाती जिससे बिजली चोरी अनवरत चलती रहती है। प्राप्त सूत्रों के अनुसार लाइन मैन यहां केवल बाबू बने रहते हैं परंतु सोचने वाली बात यह है कि जिस बात की खबर आम आदमी तक पहुंच जाती है वह प्रशासन के कर्मचारियों तक क्यों नही पहुंचती या फिर कर्मचारी इस ओर ध्यान देना ही नही चाहते हैं। अगर लाइन मैन अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से करे तो बिजली चोरी हो नही सकती है किंतु इस ओर ये शासकीय सेवक अपनी सेवाएं देना ही नही चाहते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त मामला तिवारी लाइन मैन के अधिकार क्षेत्र का है जो हमेशा कार्यालयीन कार्य मे व्यस्त रहते हैं।


Bundelikhabar

Related posts

मुख्यमंत्री आज नवीन आवासों के हितग्राहियों को देंगे स्वीकृति पत्र

Bundeli Khabar

मूंग में किसान को नुकसान नहीं होने देंगे : मुख्यमंत्री

Bundeli Khabar

पीएम आवास के नाम पर पंचायत सचिव ने लगाया हितग्राहियों को चूना

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!