26.8 C
Madhya Pradesh
April 22, 2026
Bundeli Khabar
Home » सुदेश भोंसले ने मनाया अपना 62वाँ जन्मदिन, सितारों के बीच काटा केक
मनोरंजन

सुदेश भोंसले ने मनाया अपना 62वाँ जन्मदिन, सितारों के बीच काटा केक

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। अमिताभ बच्चन की आवाज माने जाने वाले, अपने अद्भुत टैलेंट से मायानगरी के अभिनेताओं की मिमिक्री कर सबको हैरान करने वाले और अपनी दमदार आवाज़ से फ़िल्म इंडस्ट्री में खास जगह बनाने वाले गायक सुदेश भोंसले ने बहुत ही धूमधाम तरीके से अपना 62 वाँ जन्मदिन मनाया जहाँ पर उन्हें बधाई देने सितारों की झड़ी लग गयी।

सबसे पहले एक्टर जॉनी लीवर पहुँचे जिन्होंने सुदेश भोंसले को जन्मदिन की बधाई दी और उसके बाद मंच पर माइक लेकर अपनी हास्य अदाकारी से सबका दिल जीत लिया। अभिनेता सचिन पिलगांवकर ने भी अपने दोस्त सुदेश भोंसले को अलग अंदाज में बधाई दी। तो वही सिंगर अमित कुमार भी सुदेश भोंसले के साथ गीत ‘आती रहेंगी बहारें’ गाकर एक समा बांध दिया। अमित कुमार का जन्मदिन 3 जुलाई को आने वाला है तो इस मौके पर एडवांस में उन्होंने भी केक काटा और सुदेश भोंसले ने गाना गाकर उन्हें बर्थडे की बधाई दी।

बर्थडे मैन और सिंगर सुदेश भोंसले ने भी अपने पसंद के गाने गाए और जब उन्होंने ‘हम’ फ़िल्म का जुम्मा-चुम्मा गाना गाया तब मानों ग्रेविटी स्टूडियो तालियों से गूंज उठा। इस गाने ने मानो शाम को और रंगीन बना दिया। जन्मदिन के मौके को और खास बनाया सोनू निगम और तलत अज़ीज़ ने। जो इस पार्टी में देर से तो आये पर अपने यार सुदेश भोंसले की तारीफों की झड़ी लगा दी।

इस खास मौके पर सुदेश भोंसले का पूरा परिवार था उनकी बेटी श्रुति और बेटे सिद्धान्त भोंसले ने एक परफेक्ट मेजबानी की। इसके अलावा सुभाष देसाई, कुलदीप सिंह, आरएसएस मनी, अली सिंह, वीआईपी, वैशाली सामंत, अशोक कुमार सराफ और प्रवीण कुमार सराफ ने जैसे म्यूजिकल सितारों नें अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिए।


Bundelikhabar

Related posts

इमोशंस और रोमांस से भरपूर है मेजर का गीत ‘साथिया’

Bundeli Khabar

चंकी पांडे के हाथों सम्मानित हुए कैलाश मासूम

Bundeli Khabar

संवेदनशील मुद्दों पर आधारित है निर्देशक नीरज सिंह और श्रद्धा श्रीवास्तव की आगामी फिल्में

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!