30.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220115 WA0013
महाराष्ट्र

सूरज सम्राट की तीन भोजपुरी फिल्में जल्द होगी प्रदर्शित

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। भोजपुरी सिनेमा में अभिनेता सूरज सम्राट बड़ा धमाका करने जा रहें हैं। इस साल उनकी अनुमानित दस फिल्में रिलीज होगी। जिनकी शूटिंग पिछले साल ही पूरी की गई थी। उन फिल्मों में से तीन फिल्मों का पोस्ट प्रोडक्शन पूर्ण किया जा चुका है। जबकि, कई फिल्में आगामी महीनों में रिलीज भी की जाएगी। जानकारों का कहना है कि इसी तरह सूरज सम्राट फिल्में करते रहें तो वो दिन दूर नहीं जब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार्स में इनकी गिनती की जाएगी। आपको बता दें कि भोजपुरी फ़िल्म ‘हमदर्द’ की डबिंग पूर्ण हो चुकी है। वहीं ‘किन्नर’ भी बनकर तैयार हैं और ट्रेलर जल्दी ही जारी किया जाएगा। साथ ही फ़िल्म ‘मोहब्बत रंग लाएगी’ की डबिंग भी पूर्ण हो चुकी है और सम्भवतः फरवरी में रिलीज की जाएगी। इन फिल्मों के अतिरिक्त सूरज सम्राट की ‘हत्यारा, सूरज दी रिवेंजर मैन, दिल तुझको पुकारें, राजनंदनी, तेरी दुल्हन सजाऊँगी’ आदि फिल्में भी प्रदर्शन की ओर अग्रसर हैं। इन फिल्मों को भी तेज गति से पूर्ण करने की तैयारी है जो इसी वर्ष दर्शकों को देखने को मिलेगी।

सूरज सम्राट ने ‘अर्धांगिनी’ के बाद काफी फिल्में की और इनकी पहली फ़िल्म सुपरहिट हुई। जो डिजिटली ब्लॉकबस्टर साबित हुई। जिसको यूट्यूब पर अभी तक करोड़ो बार दर्शकों द्वारा देखा जा चुका है। सूरज सम्राट फ़िल्म ‘अर्धांगिनी’ को अपने करियर का सबसे भाग्यशाली फ़िल्म मानते हैं। कारण बहुत कम ही अभिनेता को नसीब होती है कि बतौर मुख्य नायक डेब्यू फिल्म सुपरहिट हुई हो। सूरज सम्राट काफी शुक्रगुजार हैं निर्माताओं व निर्देशकों का जो उन्हें लगातार काम करने का मौका दे रहें हैं। साथ ही दर्शकों का भी आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद ही है कि आज वे इतने व्यस्त हैं और लगातार फिल्में कर रहे हैं। दर्शक चाहें तो किसी को भी बना सकता है और अगर नाराज हो जाये तो पल भर में ही गिरा भी सकता है। इसलिए दर्शकों की पसंद और उनके मान सम्मान को ध्यान में रखकर फिल्में बननी चाहिए। इस वर्ष सूरज सम्राट कई फिल्मों की शूटिंग भी करने वाले हैं। चूँकि, वह अभी फिल्मों की डबिंग और पोस्ट प्रोडक्शन में व्यस्त हैं। जिसके बाद फिल्मों की शूटिंग भी जल्दी ही शुरू करेंगे। उम्मीद है दर्शकों को सूरज सम्राट की आगामी फिल्मों में भरपूर मनोरंजन मिलेगा और दर्शक एक अलग रूप में सूरज सम्राट को देखेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

कैलाश मासूम को म्यांमार एम्बेस्सी से मिला ‘बुद्धा पीस अवार्ड’

Bundeli Khabar

मॉन्टेरिया विलेज में मिलेगा परिवार को ‘द कबीला’ एक्सपीरियंस

Bundeli Khabar

भिवंडी तालुक्यातील अंतर्गत रस्त्यांची प्रमुख जिल्हा मार्ग घोषित करून दर्जेन्नोत करण्याबाबत मनसे ने केली मागणी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!