27.1 C
Madhya Pradesh
October 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220113 WA00182
मनोरंजन

द लेडी किलर में भूमि पेडनेकर की मुख्य भूमिका

Bundelikhabar

गायत्री साहू,

अर्जुन कपूर अभिनीत, भूषण कुमार और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित इस फिल्म के निर्देशक हैं अजय बहल

मुम्बई। आगामी फिल्म ‘द लेडी किलर’ सस्पेंस ड्रामा दर्शकों को एक छोटे शहर के प्लेबॉय की कहानी से रूबरू कराएगा, जिसे सेल्फ-डेसट्रक्टिव ब्यूटी से उनके जबरदस्त रोमांस हो जाता है। इस फिल्म में अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं। रोमांचकारी ट्विस्ट और नर्व रैकिंग सस्पेंस से भरपूर यह फ़िल्म अप्रत्याशितता और मनोरंजन का एक स्वादिष्ट मिश्रण होने का वादा करती है।

टी-सीरीज़ के मैनेजिंग डायरेक्टर और चेयरमैन, भूषण कुमार कहते हैं कि हम भूमि पेडनेकर को ‘द लेडी किलर’ की टीम में शामिल कर के बेहद उत्साहित हैं। अर्जुन कपूर के स्टाइल और व्यक्तित्व के साथ भूमि की बहुमुखी प्रतिभा एक बहुत ही जबरदस्त संयोजन है, अजय के विज़न के साथ इस सस्पेंस ड्रामा फिल्म में नए जोड़े की केमेस्ट्री निश्चित रूप से देखने लायक होगी।
अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इस बारे में कहती हैं कि नई और चुनौतीपूर्ण चीजे मुझे हमेशा से उत्साहित करती रही हैं और द लेडी किलर ने शुरुआत से ही मुझे अपनी ओर आकर्षित किया है। बतौर कलाकार यह किरदार मुझे कंफर्ट जोन से बाहर निकल और बहुत कुछ करने का मौका देती है। मैं अर्जुन कपूर, निर्देशक अजय बहल, निर्माता भूषण सर और शैलेश सर के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतज़ार है।

निर्माता शैलेश आर सिंह कहते हैं कि भूमि पेडनेकर प्रतिभावान हैं और ‘द लेडी किलर’ के लिए बिल्कुल सही वाइब और फ्लेवर लाती हैं। हमें बेहद खुशी है कि वे इस फिल्म में बतौर लीड अर्जुन कपूर के साथ नज़र आएंगी। यह निश्चित रूप से एक शानदार यात्रा होने वाली है।

फिल्म के निर्देशक अजय बहल कहते हैं कि ‘द लेडी किलर’ यह फिल्म भावनाओं के उतार चढ़ाव से भरपूर है, और इस फिल्म के लिए हमें एक ऐसी अभिनेत्री की आवश्यकता थी जो इस किरदार के लिए उपयुक्त हो। मुझे बेहद खुशी है कि अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर इस फिल्म का हिस्सा हैं वे न सिर्फ इस किरदार के लिए सटिक बैठते हैं बल्कि वे इस फिल्म में अपना सिग्नेचर स्टाइल और फ्लेयर भी लायेंगे।

अर्जुन कपूर और भूमि पेडनेकर अभिनीत ‘द लेडी किलर’ इस फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित किया जायेगा। अजय बहल निर्देशित इस फिल्म को गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के सहयोग से प्रस्तुत किया जाएगा।


Bundelikhabar

Related posts

मोहन कपूर हॉलीवुड सीरीज ‘मिस मार्वल’ में पाकिस्तानी पिता का निभा रहे हैं किरदार

Bundeli Khabar

फिल्म ‘हेलमेट’ में अपारशक्ति खुराना और प्रनुतन के अभिनय ने दर्शकों को किया प्रभावित

Bundeli Khabar

रामगोपाल वर्मा की मार्शल आर्ट्स पर आधारित फिल्म ‘लड़की: गर्ल ड्रैगन’ 15 जुलाई को होगी रिलीज़

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!