24.5 C
Madhya Pradesh
August 20, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220429 WA0019
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘कमरिया कोका कोला’ हुआ रिलीज

Bundelikhabar

8 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। पॉप कल्चर रेफरेंस से भरपूर इस पैपी डांस ट्रैक को विनय विनायक ने कंपोज किया है। यादव राज द्वारा लिखित इस गाने में खेसारी लाल ने अपना फ्लेवर डाल इसे और भी शानदार बना दिया है। इस एडिक्टीव हुक ट्यून को दिलराज नंदा ने इस प्रोजेक्ट में एकसाथ लाया है।

गाने के बारे में बात करते हुए, खेसारी लाल यादव कहते हैं कि कमरिया कोका कोला एक पूरी तरह से एडिक्टिव सॉन्ग है और इसे सुनते ही इसके धुन और शब्द आपके दिमाग में बस जाएंगे। इस गाने की शूटिंग को मैंने काफी एन्जॉय किया और इस गाने के फिल्मांकन के समय हमने खूब मजे किए, जो इस म्यूजिक वीडियो में भी झलकता है।

संगीतकार विनय विनायक कहते हैं कि कमरिया कोका कोला एक मजेदार गाना है और एक अनोखा डांस ट्रैक है। बीट्स बहुत तेज हैं और निश्चित रूप से आपको थिरकने के लिए मजबूर कर देंगे। गीतकार यादव राज कहते हैं कि इस गाने को लेकर हम सभी बेहद एक्साइटेड हैं, हमने यह सुनिश्चित किया कि गाने की बिट्स और ट्रैक पर ध्यान केंद्रित किया जाए – खेसारी लाल यादव ने ट्रैक में अपना फ्लेवर डाला है, और हमें पूरा विश्वास है कि दर्शक इस गाने को जरूर पसंद करेंगे।
टी सीरीज द्वारा निर्मित खेसारी लाल यादव का पेप्पी डांस ट्रैक ‘कमरिया कोका कोला’ अब टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।


Bundelikhabar

Related posts

‘पानीलोक’ होगी भारत की पहली अंडरवाटर एनिमेशन फिल्म

Bundeli Khabar

दृश्यम फिल्म्स की सातवीं वर्षगांठ के साथ निर्माता मनीष मुंद्रा बनेंगे निर्देशक

Bundeli Khabar

रामलीला का सीधा प्रसारण शेमारू पर 6 से 16 अक्टूबर तक शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!