23.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
images 9
मध्यप्रदेश

33वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे महामहिम राज्यपाल महोदय

Bundelikhabar

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का आगमन

जबलपुर/ब्यूरो

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का मंगलवार 11 जनवरी को शाम 5.40 बजे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा डुमना विमानतल जबलपुर आगमन हुआ । श्री पटेल डुमना विमानतल से शाम 6 बजे सर्किट हाउस पहुँचें, राज्यपाल आज बुधवार 12 जनवरी को सुबह 10.55 बजे सर्किट हाउस से रानी दुर्गावती विश्विद्यालय के लिये रवाना होंगे तथा सुबह 11 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक विश्विद्यालय के 33 वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे । राज्यपाल रानी दुर्गावती विश्विद्यालय से दोपहर 12.35 बजे सर्किट हाउस पहुँचेंगे तथा दोपहर 1.05 बजे सर्किट हाउस से ग्राम भड़पुरा चौकीताल प्रस्थान करेंगे ।

श्री पटेल भड़पुरा चौकीताल में दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 1.50 बजे तक गोकुलधाम गौशाला का भ्रमण करेंगे तथा वहाँ से दोपहर 2.15 बजे सर्किट हाउस पहुँचेंगे । श्री पटेल दोपहर 2.40 बजे सर्किट हाउस से डुमना विमानतल रवाना होंगे तथा डुमना विमानतल से दोपहर 3 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे ।


Bundelikhabar

Related posts

बाबा साहेब ने देश की संस्कृति को जोड़ने के लिये संविधान बनाया, भाजपा ने संविधान में छेड़छाड़ कर लोकतंत्र की हत्या की: कमलनाथ

Bundeli Khabar

सैकड़ो कांग्रेसियों ने गैस सिलेंडर, साईकिल रख कर जताया आक्रोश

Bundeli Khabar

रिश्ते हुए शर्मसार, भाई ने किया बहन का दैहिक शोषण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!