26.7 C
Madhya Pradesh
July 27, 2024
Bundeli Khabar
Home » जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल
ज्योतिष

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

*आज 5 दिसंबर, सोमवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सोम प्रदोष का व्रत किया जाएगा। सोमवार को भरणी नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को भरणी नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग बनेगा। इसके अलावा इस दिन परिघ और शिव नाम के 2 अन्य योग भी बन रहे हैं। इस दिन राहुकाल शाम 08:17 से 09:37 तक रहेगा, आज ग्रहों की स्थिति कुछ इस प्रकार रहेगी..शुक्र ग्रह वृश्चिक राशि से निकलकर धनु में प्रवेश करेगा। इस राशि में बुध पहले से ही स्थित है। शुक्र और बुध की युति से लक्ष्मीनारायण नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन चंद्रमा और राहु मेष राशि में, सूर्य वृश्चिक राशि में, शनि मकर राशि में, मंगल वृष राशि, गुरु मीन राशि में और केतु तुला राशि में रहेंगे आज चर नाम का शुभ योग बनने से मेष राशि वालों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। वृष राशि वालों को अचानक फायदा होने के योग हैं। मिथुन और वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। कन्या राशि के नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिल सकती हैं। इनके अलावा तुला राशि के लोग लेनदेन में सावधानी रखें। जल्दबाजी में फैसले लेने से धनु राशि वालों को नुकसान हो सकता है। नई योजनाओं पर काम करने के लिए कुंभ राशि वालों का दिन ठीक नहीं है*

*12 राशियों का फल*

*मेष* – पॉजिटिव- कोई खास फैसला लेने जा रहे हैं, तो अनुभवी से सलाह लेने पर आपको मदद मिलेगी। जरूरतमंद की मदद करनी पड़ सकती है। इससे मानसिक सुकून मिलेगा। प्रॉपर्टी का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। नेगेटिव- कभी-कभी कुछ डिप्रेशन अथवा उदासी जैसी स्थिति रह सकती है। अपने व्यवहार को सकारात्मक बनाकर रखने के लिए मेडिटेशन करें। बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें। तथा उनके साथ कुछ समय जरूर व्यतीत करें। व्यवसाय- बिजनेस के काम अपनी देखरेख में कराएं और स्टाफ के साथ भी दोस्ताना व्यवहार रखें। इससे आपसी सामंजस्य उचित बना रहेगा। किसी राजनीतिक और अनुभवी इंसान की मदद आपके बिजनेस को नई दिशा देगी। ऑफिस में चल रही राजनीति से खुद को दूर ही रखें। लव- दांपत्य संबंधों में मधुरता और प्रेम रहेगा। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता बनी रहेगी। स्वास्थ्य- नकारात्मक विचारों का दुष्प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। कुछ समय अपने मन पसंद कार्यों में भी जरूर व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 4

*वृष* – पॉजिटिव- आपकी मेहनत और लगन के अप्रत्याशित लाभ प्राप्त होने वाले हैं। परिवार से संबंधित किसी समस्या का हल निकालने में आपका विशेष योगदान रहेगा। विद्यार्थियो का ध्यान भी नई-नई जानकारियों को हासिल करने में लगेगा। नेगेटिव- किसी मित्र अथवा संबंधी से चल रहे वाद-विवाद का समाधान बहुत ही व्यवहार कुशल तरीके से करें। गुस्से और आवेश जैसी आदतों में सुधार लाएं। वरना इसका नकारात्मक प्रभाव आप पर भी पड़ेगा। व्यवसाय- बिजनेस को और बेहतर बनाने के लिए मनन-चिंतन करने की जरूरत है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। पब्लिक डीलिंग और मीडिया संबंधी कामों में ज्यादा से ज्यादा ध्यान दें। इन गतिविधियों में फायदा होने की उम्मीद है। सरकारी मामलों में सावधानी रखें। लव- पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभाने में सक्षम रहेंगे। आपसी संबंधों में भी गहनता रहेगी। स्वास्थ्य- सामर्थ्य से अधिक कार्यभार ना ले। जिस वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अन्य गतिविधियों के साथ अपना ध्यान भी रखना जरूरी है। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3

*मिथुन* – पॉजिटिव- आज दिन की शुरुआत सुकून भरी रहेगी। फोन द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। कुछ नई तकनीक का प्रयोग करके आप अपने काम को भी आगे बढ़ाएंगे। मन मुताबिक गतिविधियों के लिए भी समय निकाल लेंगे। नेगेटिव- बेहतर होगा कि अपनी कार्यशैली व योजनाओं को खुद ही व्यवस्थित बनाकर रखें। दूसरों की सलाह व हस्तक्षेप से आप कंफ्यूज हो सकते हैं। कभी-कभी ऐसा भ्रम होगा कि भाग्य साथ नहीं दे रहा है। अपना आत्मविश्वास बनाए रखें। व्यवसाय- अपने बिजनेस को लेकर व्यस्तता और बढ़ेगी। मन मुताबिक नतीजे हासिल होंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होने से खुशी और आत्मविश्वास रहेगा। ऑफिस में बेकार की बातों में किसी के साथ ना उलझे। लव- वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझें और सम्मान करें। इससे घर की व्यवस्था भी उचित बनी रहेगी। स्वास्थ्य- आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और उत्तम रहन-सहन आपको स्वस्थ रखेगा। इम्यून सिस्टम भी उत्तम रहेगा। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

*कर्क*- आपके प्रयासों से घर तथा व्यवसाय दोनों जगह व्यवस्था उचित बनी रहेगी। इस समय आर्थिक स्थिति भी बेहतरीन रहेगी।। कर्म के प्रति पूरी तरह समर्पित रहे। युवा अपनी किसी नाकामी से घबराने के बजाय पुनः प्रयास करें। इस बार सफलता निश्चित है। नेगेटिव- खासतौर पर अपने कजिन भाई-बहनों के साथ रिश्तों को बहुत अधिक संभालने की जरूरत है। वरना विवाद बढ़ सकते हैं। किसी नजदीकी संबंधी की आर्थिक मदद करने की वजह से आपका हाथ कुछ तंग हो जाएगा। इस समय कोई भी यात्रा करना नुकसानदायक रहेगी। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां बेहतर तरीके से व्यवस्थित रहेंगी। खासतौर पर वर्किंग महिलाओं के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई है। और यह कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न करने में भी सक्षम रहेंगी। सरकारी गतिविधियों में आपको बेहतरीन मुनाफा होने की भी संभावना है। लव- घर परिवार में सुकून भरा माहौल रहेगा। लेकिन किसी विपरीत लिंगी से ज्यादा मेल मुलाकात आपकी छवि को खराब कर सकती हैं। स्वास्थ्य- व्यायाम और योगा को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाएं। तनाव और थकान को अपने ऊपर हावी होने से आपकी कार्य क्षमता प्रभावित होगी। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 2

*सिंह* – पॉजिटिव- समय कुछ चुनौतीपूर्ण है। आपकी परेशानी में नजदीकी रिश्तेदारों का सहयोग आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। मानसिक तनाव से काफी हद तक राहत मिलेगी। पारिवारिक सदस्य के विवाह संबंधी उचित रिश्ता आ सकता है।
नेगेटिव- कुछ लोगों के साथ विरोधाभास जैसी स्थिति रह सकती है। बेहतर होगा कि इन लोगों से दूरी बनाकर रखें। अपनी एकाग्रता और कार्य क्षमता को और अधिक मजबूत करें क्योंकि इनके अभाव से कुछ काम बनते-बनते बीच में ही रुक सकते है।
व्यवसाय- कार्यस्थल पर शांतिपूर्ण माहौल बना रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत के लिए भी समय बहुत अनुकूल है, सिर्फ अपने काम की क्वालिटी को और अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करें। ऑफिस का काम तय समय पर पूरा करने की कोशिश करें। लव- पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सिर्फ वर्तमान वातावरण से अपना बचाव रखना आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6

*कन्या* – पॉजिटिव- घरेलू गतिविधियों में ही दिन का सुखद समय व्यतीत हो जाएगा। परंतु साथ ही अपना ध्यान फालतू की गतिविधियों से हटाकर अपने कार्यों पर ही केंद्रित रखें। कोई खास कार्य आज बन सकता है। विद्यार्थियों को भी उच्च अध्ययन में उचित परिणाम हासिल होंगे। नेगेटिव- कभी-कभी आपका मन छोटी-छोटी बातों को लेकर विचलित हो सकता है। अपनी मनोस्थिति पर नियंत्रण रखें। कुछ समय अपने रुचि संबंधी कार्यों के लिए भी अवश्य निकालें। यात्रा संबंधी किसी भी प्रोग्राम को आज स्थगित ही रखें। व्यवसाय- दिनभर व्यस्तता रहेगी। किसी खास काम पर भी विचार होगा। पार्टनरशिप की सोच रहे हैं, तो उसे तुरंत क्रियान्वित करें। नौकरीपेशा लोगों को महत्वपूर्ण उपलब्धियां मिल सकती हैं। लव- घर तथा व्यवसाय दोनों जगह उचित सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम संबंधों के मामले में सावधानी बरतें, मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती हैं। स्वास्थ्य- गैस और एसिडिटी की समस्या परेशान करेंगी। असंतुलित खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3

*तुला* – पॉजिटिव- दिन भर कुछ ना कुछ गतिविधियां होती रहेंगी। कुछ समय बड़े बुजुर्गों तथा वरिष्ठ व्यक्तियों के साथ भी जरूर व्यतीत करें। उनके अनुभवों को आत्मसात करना आपको नई दिशा देगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर संतुष्ट रहेंगे। नेगेटिव- हल्की-फुल्की परेशानियों के बावजूद आपके कार्य बनते जाएंगे। इसलिए किसी भी परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से आपके घर की शांति भंग हो सकती है। अनावश्यक खर्चों की अधिकता रहेगी। व्यवसाय- अपने व्यवसाय की एडवर्टाइजमेंट करने में ज्यादा ध्यान दे। इस समय व्यवसाय संबंधी गतिविधियों में बहुत अधिक निवेश होने की संभावना है। पेमेंट संबंधी लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। लव- पति-पत्नी के बीच भावनात्मक संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में भी नज़दीकियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य- खांसी-जुखाम अथवा एलर्जी की कोई समस्या बढ़ सकती हैं। ज्यादा पोलूशन और भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 3

*वृश्चिक* – पॉजिटिव- दिन काफी संतोषजनक व्यतीत होगा। नजदीकी संबंधियों और मित्रों के साथ मेल मिलाप और वार्तालाप का दौर बना रहेगा। उपहारों का भी आदान-प्रदान रहेगा। किसी की सलाह पर विश्वास करने की वजह खुद के निर्णय लेना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। नेगेटिव- ध्यान रखें कि कोई लाभदायक मौका हाथ से निकल दे सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को नजरअंदाज ना करें। इस वजह से आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। युवा वर्ग अपने कैरियर को लेकर कुछ असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। व्यवसाय- किसी कंपनी के साथ व्यवसायिक रूप से जुड़ने की नीति कामयाब रहेगी। कोई टारगेट पूरा होने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सिर्फ अपने प्रयासों को और अधिक बल देने की जरूरत है। ऑफिस में सुकून भरा माहौल रहेगा। लव- परिवार जनों के बीच मधुरता और सुखद संबंध रहेंगे। बच्चों की तरफ से भी संतोषजनक स्थिति रहने से सुकून रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक तनाव से बचने के लिए कुछ समय ध्यान और मेडिटेशन में जरूर लगाएं। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 8

*धनु* – पॉजिटिव- किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद से आप की कोई समस्या हल होने वाली है। जिससे आप तनावमुक्त होकर अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ध्यान दे पाएंगे। पारिवारिक गतिविधियों में भी व्यस्तता बनी रहेगी। सामाजिक दायरा और अधिक विस्तृत होगा। नेगेटिव- अपनी मानसिक स्थिति को सकारात्मक बनाए रखें। बिना सोचे-समझे कहीं भी निवेश ना करें। अनावश्यक खर्चों के बढ़ने से कुछ चिंता की स्थिति रह सकती है। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में पड़कर अपने अध्ययन और करियर के साथ कोई भी समझौता ना करें। व्यवसाय- व्यवसायिक दृष्टि से अभी समय अनुकूल नहीं है। कार्य क्षेत्र में अपने कर्मचारियों की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें। उनका उचित योगदान आपके व्यवसायिक कामों में मददगार रहेगा। पैसा लगाना या जल्दबाजी में फैसला लेना नुकसान दे सकता है। लव- अचानक ही किसी निकट संबंधी का आगमन होने से वातावरण खुशनुमा रहेगा। लव पार्टनर के मान-सम्मान की अवहेलना ना करें। स्वास्थ्य- इस समय गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है। सावधानी बरतें। वाहन भी ध्यान से चलाएं। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9

*मकर* – पॉजिटिव- किसी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के सानिध्य में रहने से आपकी विचारधारा में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा। महिलाओं के लिए दिन बहुत ही उत्तम फलदायक है। हर परिस्थिति में उन्हें सामना करने की हिम्मत और साहस रहेगा। नेगेटिव- अन्य कार्यों पर व्यस्त रहने की वजह से आपके व्यक्तिगत कार्य अधूरे रह जाएंगे, इसलिए दिनचर्या को व्यवस्थित करें। अपने महत्वपूर्ण वस्तुएं और दस्तावेज संभाल कर रखें। अपनी क्षमता से अधिक कार्य करने से इसका असर स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। व्यवसाय- इस समय बिजनेस संबंधी प्रतिस्पर्धा में आपको बहुत परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कोई भी फैसला बहुत समझदारी से करना जरूरी है। इनकम सामान्य रहेगी। ऑफिस में वातावरण अनुचित बना रहेगा। लव- पति-पत्नी आपसी तालमेल से घर में उचित व्यवस्था बनाकर रखेंगे। किसी विपरीत लिंगी मित्र से मुलाकात खुशनुमा यादें ताजा करेगी। स्वास्थ्य- नकारात्मक अथवा तनावपूर्ण परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दे। ऐसा करना आपको शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखेंगा। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 5

*कुंभ* – पॉजिटिव- प्रभावशाली संपर्क बनेंगे तथा लंबे समय से चल रही किसी चिंता से भी राहत मिलेगी। संपत्ति संबंधी विवाद हल करने में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सलाह अवश्य लें। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों के लिए कोई खुशखबरी आ सकती है। नेगेटिव- कुछ अनचाहे खर्चे आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। दूसरों के मामले में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। इससे आपके मान सम्मान पर भी बात आएगी। किसी भी काम में लापरवाही ना करें क्योंकि आपकी कोई वस्तु गुम हो सकती है। व्यवसाय- कार्यक्षेत्र में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे। किसी राजनैतिक या प्रभावशाली इंसान द्वारा समस्याओं का समाधान मिलेगा। नई योजना पर काम करने के लिए दिन ठीक नहीं है। व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। इस समय बहुत अधिक मेहनत की भी जरूरत है। लव- घर में सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी होगी। प्रेम संबंधों को भी परिजनों से विवाह संबंधी स्वीकृति लेने का उत्तम समय है। स्वास्थ्य- अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना तथा संतुलित खानपान रखना आपको स्वस्थ रखेगा। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 2

*मीन* – पॉजिटिव- आज नई उम्मीद और आशा के साथ दिन की शुरुआत होगी। आपका मान-सम्मान और रुतबा बना रहेगा। किसी नजदीकी संबंधी की मदद करने तथा उनके समस्याओं का समाधान करने में भी काफी समय व्यतीत हो जाएगा। नेगेटिव- अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आपके खुद के कार्यों में रुकावटें हो सकती हैं। पड़ोसियों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से अपने आप को दूर ही रखें। कुछ समय बच्चों के व्यतीत करने तथा उनकी समस्याओं का समाधान करने से उनका मनोबल बढ़ेगा। व्यवसाय- व्यवसायिक विस्तार संबंधी जो योजनाएं बनाई हैं, उन्हें फलीभूत करने का उचित समय है। रुके हुए कार्यों में भी गति आएगी। परंतु शेयर्स, तेजी मंदी आदि जैसे कार्यों में पैसा ना लगाएं। ऑफिस में बॉस अथवा उच्चाधिकारियों के साथ ना उलझे। लव- संपत्ति संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में एक दूसरे के प्रति विश्वास बनाकर रखना जरूरी है। स्वास्थ्य- अत्यधिक मेहनत और भागदौड़ की वजह से थकान और बदन दर्द की समस्या रहेगी। भरपूर आराम ले तथा कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 6

Related posts

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

जानिए कैसा होगा आपका दिन: आज का राशिफल

Bundeli Khabar

Leave a Comment

error: Content is protected !!