28.8 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220111 WA0009
मनोरंजन

रिनी चंद्रा सोशल मीडिया में रहती हैं खूब एक्टिव, इनके बारे में जानने के लिए पढ़ें

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। मशहूर बॉलीवुड रैपर बादशाह का सबसे सुपरहिट गाना ‘पानी पानी’ के भोजपुरी वर्जन में खेसारीलाल यादव के लिए गाने वाली सिंगर रिनी चंद्रा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। रिनी अपने हर मोमेंट को सोशल मीडिया में फैंस के साथ शेयर करती नज़र आती हैं। यहां तक कि वे रिल्स की भी शौकीन है और रिल्स भी खूब शेयर करती हैं। ऐसे में रिनी ने हर स्टार की तरह पानी पानी भोजपुरी की सक्सेस को अपने सोशल मीडिया पर सेलिब्रेट किया।
रिनी चंद्रा ने कहा कि इस गाने की रिकॉर्डिंग से लेकर लांच पार्टी तक सब कुछ अमेजिंग था। फिर जब गाना रिलीज हुआ तो जितना सोचा था, उससे ज्यादा पाया। रिनी ने कहा कि मैं इससे पहले राजस्थानी और पंजाबी में भी गा चुकी हैं, लेकिन जो प्यार यूपी – बिहार के लोगों से मिला वो काफी अलग था। 

रिनी ने बताया कि पानी पानी ऑलरेडी एक बड़ी हिट थी। लेकिन जब मुझे पता चला कि इस गाने में मेरी आवाज चाहिए, तो मेरा पहला रिएक्शन था -वाव। उन्होंने बताया कि यह गाना खूब वायरल पहले से ही हुई थी। मैंने भी रिल्स बनाये थे इस गाने पर, लेकिन जब इसके रिक्रिएशन का मौका मिला, तो मैंने खूब एन्जॉय किया। सबसे बड़ी बात थी कि इस गाने में मुझे बड़े – बड़े लोगों के साथ काम करने का मौका मिला। बादशाह पहली बार भोजपुरी में अपनी आवाज दे रहे थे। खेसारीलाल यादव बड़े स्टार हैं और मेरे भाई जैसे हैं। उनके साथ काम करने का मौका मिला। और अक्षरा सिंह ने जिस तरह अपनी मजबूत पर्सनालिटी बिग बॉस से लेकर आज तक प्रस्तुत किया है, उस हिसाब से उनके लिए अपनी आवाज देकर ऑनर फील करती हूं। 

गाने की सफलता को लेकर रिनी ने कहा कि मेरा रिएक्शन भी आम लोगों की तरह ही था। लेकिन जब कई लोगों ने कहा कि मेरी आवाज ओरिजनल से भी बेहतर है, तब मुझे बेहद अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि जब यह गाना मेरे पास आया, तब भी कोई प्रेशर नहीं था। उन्होंने खेसारी के पवन सिंह के साथ गाने को लेकर कहा कि पानी पानी के सक्सेस के बाद बहुत सारे कॉल्स आ रहे हैं। आगे जो भी फाइनल होगा, आपसे शेयर करूंगी। 


Bundelikhabar

Related posts

आदिपुरूष के साथ जुड़ी सोनल चौहान

Bundeli Khabar

बुंदेली चैनल पर लाइव : महाकौशल फिल्म फेस्टिवल 2024 जबलपुर

Bundeli Khabar

फिल्म द घोस्ट के लिए ले रही ट्रेनिंग के दौरान सोनल चौहान का पैर हुआ फ्रैक्चर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!