30.4 C
Madhya Pradesh
September 30, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220108 WA0012
महाराष्ट्र

बीजेपी के पूर्व नगरसेवक सचिन खेमा और उनके गुंडों पर उगाही , जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार

कल्याण : – कल्याण में बीजेपी के पूर्व नगरसेवक सचिन खेमा और उनके गुंडों पर एक दुकानदार से उगाही और जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ है। दुकानदार अमजद सय्यद की शिकायत पर महात्मा फुले पुलिस ने सचिन खेमा सहित नितिन खेमा, प्रेम चौधरी, सतेज पोकल उर्फ बाला, बबलू शेख एवं एक अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज किया है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार अमजद सय्यद पतंग और छाते का कारोबार करते हैं। इसके अलावा कल्याण स्टेशन परिसर में उनकी अनेक दुकानें हैं। आरोप है कि सचिन खेमा के गुर्गों ने दुकानदार से ५ लाख की उगाही मांगी थी और उगाही ना देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी थी। ५ तारीख की देर रात दुकानदार अपने दोस्तों के साथ सचिन खेमा के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने के लिए जा रहे थे। तभी सचिन खेमा के कहने पर उनके गुंडों ने अमजद व उनके साथियों को घेर लिया और बीच सड़क पर ही बवाल मचा दिया।

आरोपियों ने अमजद, शाहबाज मुलानी व चेतन शेट्टी पर चॉपर से जानलेवा हमला बोल दिया। हमले में तीनों बुरी तरह घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में महात्मा फुले पुलिस ने भाजपा के पूर्व नगरसेवक सचिन खेमा सहित ६ लोगों के खिलाफ उगाही, हत्या की कोशिश एवं अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। अभी तक इस केस से जुड़े किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस मामले में सचिन खेमा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।


Bundelikhabar

Related posts

साहित्य अकादमीच्या अध्यक्षपदी हिंदी साहित्यिक माधव कौशिक

Bundeli Khabar

स्वाति वासुदेवन बनी खान एकेडमी इंडिया की राष्ट्रीय निदेशक

Bundeli Khabar

ऑराबीट हे कोव्हिड (SARS-COV-2)  डिसइन्फेक्शनसाठीचे USFDA प्रमाणित अँटि-कोविड क्लास 2 मेडिकल डिव्हाइस भारतात दाखल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!