23.4 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211230 WA0013
मनोरंजन

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर बन रही है कई सारे ब्रांड्स की पसंद

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। फिल्म अभिनेत्री मृणाल ठाकुर निश्चित रूप से एक बहुमुखी कलाकार हैं। अपनी पहली फिल्म लव सोनिया से लेकर, सुपर 30 तथा हालिया प्रदर्शित तूफ़ान और धमाका तक उनकी एक्टिंग और मेहनत को अपार प्यार और सराहना मिली है। उनकी अगली फिल्म ‘जर्सी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, आदित्य रॉय कपूर के साथ थडम रीमेक और दुलकर सलमान के साथ एक तेलुगु फिल्म जैसी आशाजनक फिल्में कतार में है।

मृणाल ठाकुर कई ब्रांड के बीच पसंदीदा होने का एक शानदार उदाहरण है। वह वर्तमान में एक प्रमुख स्किनकेयर और कॉस्मेटिक्स ब्रांड और हेयर रिमूवर ब्रांड का मुख्य चेहरा हैं। इंडस्ट्री में मृणाल का आत्मविश्वासी और भरोसेमंद व्यक्तिमत्व ही उन्हें इन ब्रांड्स के लिए एकदम फिट बनाता हैं। उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर एक नज़र घुमाने पर दिखाई देता है कि इस उभरते सितारे ने कई ब्रांड श्रेणियों में प्रवेश किया है। फूड और फोन से लेकर, हेयर और ड्रेस तक, अभिनेत्री के पास कई डिजिटल कमिटमेंट्स हैं।


Bundelikhabar

Related posts

‘आंखें बंद करके’ रोमांटिक गीत में करणवीर शर्मा और देबात्मा शर्मा

Bundeli Khabar

डॉ. मुकेश बत्रा की किताब ‘होमियोपैथीः सिंपल रेमेडीज़ फॉर ऑल एजेस’ का लोकार्पण, गुलशन ग्रोवर की उपस्थिति

Bundeli Khabar

आचार्य प्रशांत ‘मोस्ट इंफ्लूएंशियल वीगन’ अवार्ड से सम्मानित

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!