22.5 C
Madhya Pradesh
October 2, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20221203 WA0003
मनोरंजन

नए सिंगर, कलाकार, डांसर्स के साथ लगातार म्यूजिक वीडियो का निर्माण कर रहे हैं अनुज कुमार ओझा

Bundelikhabar

6 / 100 SEO Score

मुम्बई। मायानगरी मुम्बई में रोज़ बहुत सारे एक्टर, सिंगर और संगीतकार गीतकार कुछ ख्वाब लेकर आते हैं। मगर जाहिर है कि सबके सपने पूरे नहीं होते। कुछ थक हार कर मुम्बई से वापस अपने शहर लौट जाते हैं। लेकिन अनुज कुमार ओझा ने इस बात को दिल पर ले लिया। उन्हें लगा कि जब किसी कलाकार, संगीतकार के पास टैलेंट होते हुए भी उसे वापस लौटना पड़ता है और उसे वह पहचान नहीं मिल पाती है जिसका वह हकदार होता है तो उनका दिल बेचैन होता है। टैलेंटेड कलाकारों को एक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य के साथ बिहार के गोपालगंज के रहने वाले युवा अनुज कुमार ओझा ने यह दृढ संकल्प लिया कि अब किसी भी टैलेंटेड कलाकार को खाली हाथ घर वापस नहीं जाना पड़ेगा और उन्होंने इसी आईडिया पर वर्कआउट करते हुए बॉलीवुड में असिस सेलेब्रिटी मैनेजमेंट कम्पनी का निर्माण किया। इसके अंतर्गत फ़िल्म, वेब सीरीज और टीवी के सैकड़ों कलाकारों को मैनेज किया जा रहा है।

वह ऐसे उभरते हुए कलाकारों टेक्नीशियन को लेकर म्यूजिक वीडियो और एड फिल्म्स का निर्माण करते रहते हैं। अनुज कुमार ओझा की कंपनी देश-विदेश में इवेंट भी ऑर्गनाइज करती है। वह प्रतिभाशाली सिंगर, गायिका, कलाकार, डांसर्स के साथ अपनी कंपनी असिस रिकॉर्ड्स के साथ बैक टू बैक म्यूजिक वीडियो का निर्माण भी कर रहे हैं।
इसी सिलसिले में निर्माता अनुज कुमार ओझा जल्द ही एक पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘सारी दुनिया’ लेकर आ रहे हैं। पंजाब के प्रतिभाशाली सिंगर और कलाकारों को लेकर बनाए जा रहे इस म्युज़िक वीडियो की शूटिंग पूरी कर ली गई है। इस म्यूजिक वीडियो के गायक मिक्की हैं। इस गाने को असिस रिकॉर्ड के ऑफिशियल यूटयूब चैनल पर भव्य रूप से रिलीज किया जाएगा। पंजाबी गीत सारी दुनिया के निर्देशक गगनप्रीत सिंह हैं।
इस गाने के बेहतरीन वीडियो में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा तन्नू भारद्वाज और पंजाबी स्टार आदि चौधरी की जोड़ी धमाल मचाएगी।
निर्माता अनुज कुमार ओझा को विश्वास है कि अपने टाइटल के अनुसार यह गीत सारी दुनिया मे वायरल होगा।


Bundelikhabar

Related posts

सनशाइन म्यूजिक की गीत ‘देवा ओ देवा’ ने बनाया एक नया रिकॉर्ड

Bundeli Khabar

अग्निशिखा मंच द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह कार्यक्रम संपन्न

Bundeli Khabar

नुसरत भरुचा अभिनीत जावेद अली और ध्वनि भानुशाली के स्वर में ‘जनहित में जारी’ का गाना ‘पर्दा दारी’ रिलीज़

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!