22 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
images 10
मध्यप्रदेश

कोरोना गाइड लाइन के साये में होगा क्रिसमस और नवबर्ष का जश्न

Bundelikhabar

क्रिसमस पर्व और नव वर्ष की पूर्व रात्रि में कोविड गाइड लाइन का पालन कराने
एवं कानून व्यवस्था बनाने तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के दायित्व तय

जबलपुर/ब्यूरो

अपर जिला मजिस्ट्रेट ने क्रिसमस पर्व 25 दिसम्बर एवं नववर्ष के पूर्व 31 दिसम्बर की रात्रि के अवसर पर जिले में कोविड-19 के गाइड लाइन का पालन कराने तथा कानून एवं व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से गुरूवार को तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के लिये डि्यूटी आदेश जारी किया है। सभी को अपने-अपने प्रभार क्षेत्र में पुलिस अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर कानून व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये गये हैं।

FB IMG 1640318108271

जारी आदेश में कहा गया है कि सभी एसडीएम और तहसीलदार व नायब तहसीलदार अपने-अपने प्रभार के क्षेत्र में क्रिसमस एवं नववर्ष के पूर्व 31 दिसम्बर की रात्रि में भ्रमण करते हुये कानून व्यवस्था बनाये रखें। साथ ही नगर पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्था सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल अपर जिला मजिस्ट्रेट शहर एक व दो ग्रामीण के साथ-साथ पुलिस कंट्रोल रूम को देंगे।
इसके अलावा सफाई, पेयजल तथा बिजली इत्यादि की व्यवस्था के दौरान ठीक प्रकार से रहे इस हेतु नगर निगम, विद्युत मण्डल के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुये समय से पूर्व आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिये गये है।


Bundelikhabar

Related posts

साढ़े तीन साल के मासूम की कुनैन गोली निगलने से मौत

Bundeli Khabar

मुख्यमंत्री ने सागर संभाग के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक

Bundeli Khabar

स्कूल बस ने युवक को कुचला, हालात गंभीर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!