16.6 C
Madhya Pradesh
November 13, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211222 WA0006
मनोरंजन

एक्ट्रेस अनुपम शुक्ला की बर्थडे पार्टी में बधाई देने पहुंचे शिवा, दिलीप सेन, सुनील पाल और अलका भटनागर

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। मशहूर एक्ट्रेस अनुपम शुक्ला का बर्थडे मुम्बई में काफी शानदार ढंग से मनाया गया जहां बॉलीवुड की ढेर सारी हस्तियां मौजूद रहीं। अमेरिका में बसी बॉलीवुड सिंगर अलका भटनागर इस बर्थडे पार्टी में गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में उपस्थित थीं। उन्होने अनुपम शुक्ला को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी और कई गाने भी गाए। मशहूर संगीतकार दिलीप सेन ने अल्का भटनागर की आवाज की तारीफ की और अनुपम शुक्ला को जन्मदिन की बधाई दी। दिलीप सेन ने भी स्टेज पर गाने गाकर समां बांध दिया। कॉमेडियन सुनील पाल ने भी यहां लोगों को हंसाया और दिलीप सेन के साथ गाया भी।

यहां आए बहुत सारे मेहमान आनंद बलराज, पितोबश त्रिपाठी (एक्टर), अरुण त्यागी (प्रोड्युसर), मधु भारती, मिनी बन्सल, पत्रकार इंद्रमोहन पन्नू , एसीपी राज खतीब और गणेश अन्ना अनुपम शुक्ला के लिए केक भी लेकर आए। इस खास मौके पर कई केक काटकर उनके बर्थडे को सेलेब्रेट किया गया।
बॉलीवुड ऎक्टर शिवा ने भी अनुपम शुक्ला को जन्मदिन की बधाई दी और उन्हें केक खिलाया।

अनुपम शुक्ला ने इस अवसर पर सभी मेहमानों का शुक्रिया अदा किया और सभी को केक खिलाया। उन्होंने यहां अपना एक गीत भी गाकर सुनाया जिसे मौजूद लोगों ने काफी पसन्द किया। मुंडे मीडिया ने इस बर्थडे पार्टी के पीआर की जिम्मेदारी निभाई।


Bundelikhabar

Related posts

गणेशोत्सव के अवसर पर पैनोरामा म्यूज़िक ने ‘गणपति राजा’ का टीजर किया लॉन्च

Bundeli Khabar

म्यूजिक फेस्टिवल ‘बकार्डी एनएच7 वीकेंडर’ के 13वें संस्करण का समापन

Bundeli Khabar

दृश्यम फिल्म्स की सातवीं वर्षगांठ के साथ निर्माता मनीष मुंद्रा बनेंगे निर्देशक

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!