26.4 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211221 WA0006
मनोरंजन

‘जब खुली किताब’ में पंकज कपूर और डिम्पल कपाड़िया की जोड़ी

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। अप्लॉज एंटरटेनमेंट, शू स्ट्रैप फिल्म्स एक साथ मिलकर लेकर आ रहे हैं ‘जब खुली किताब’, इस फिल्म की सबसे खास बात यह कि यह फिल्म पंकज कपूर और डिम्पल कपाड़िया को एक रोमांटिक जोड़े के रूप में लेकर आ रही है। यह फिल्म सौरभ शुक्ला के नाटक पर आधारित है जिसका नाम भी यही है और वे इस फिल्म को निर्देशित भी करेंगे। इस प्रतिष्ठित जोड़ी के साथ प्रतिभाशाली अभिनेता अपारशक्ति खुराना एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आयेंगे। समीर सोनी, नौहीद सायरेसी और अन्य भी इस फिल्म दिखाई देंगे।

एक कालातीत, गहरी प्रेम कहानी, जब खुली किताब में पचास साल तक साथ रहने वाले एक बुजुर्ग जोड़े को तलाक की मांग करते हुए दिखाया गया है। 
यह फिल्म रिश्तों की खामियां और पारिवार पर इसके प्रभाव को दिल से और हसी मजाक के साथ दर्शाएगी। उत्साह से भरपूर हाजिर जवाबी और बहु पीढ़ी परिवार की गतिशीलता, इस फिल्म को अद्भुद कॉमेडी बनाती है, जिससे हर कोई आसानी से जुड़ पाएगा।

एक रोमांस जो सभी आयु समूहों में व्याप्त है, यह एक ऐसी फिल्म है जो यह सवाल पूछती है – प्यार, जुनून और दिल टूटने का उम्र से क्या लेना-देना है?
अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सीईओ समीर नायर का कहना है कि जब खुली किताब मूलरूप से बहुत ही प्यारी रोमांचक कहानी है, यह बाकी रोमांस से बेहद अलग है। यह फिल्म सामान्य उतार-चढ़ाव को बाधित करती है और दर्शाती है कि कैसे किसी भी उम्र में प्यार एक अव्यवस्थित और उत्तेजक मामला बन सकता है। इस फिल्म की कहानी बहुत ही सटीक चौकस और प्रफुल्लित करनेवाली है और पंकज कपूर और डिम्पल कपाड़िया की जोड़ी उल्लेखनीय और अद्भुत है। हमें बेहद खुशी है कि हम सौरभ शुक्ला और शू स्ट्रैप फिल्म्स के साथ मिलकर इस दिलचस्प फिल्म पर काम कर रहे हैं।

फ़िल्म के राइटर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सौरभ शुक्ला का कहना है कि जब खुली किताब यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है मुझे बेहद खुशी है कि पंकज कपूर और डिम्पल कपाड़िया जैसे दिग्गज कलाकार इस फिल्म का हिस्सा हैं। हम सभी कहते हैं कि किसी भी रिश्ते में पारदर्शिता और स्पष्ट होना चाहिए परंतु हम में से कितने लोग हैं जो अपने रिश्तों की सच्चाई का सामना करने के लिए तैयार हैं? फिल्म एक खुशियों से भरपूर है जहां आप हंसते हैं, प्यार में पड़ते हैं और इस अनोखे जोड़े के साथ रोते हैं। मैं समीर नायर का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने इस फिल्म के लिए मेरा समर्थन किया।

शू स्ट्रैप फिल्म्स के निर्माता नरेन कुमार का मानना है कि यह अपनी तरह की अनूठी फिल्म है जो पति-पत्नी के बीच प्यार और तकरार के रिश्ते को दर्शाती है। यह बहुत ही अनोखी, मजेदार और भावनात्मक फिल्म है। इस फिल्म का रीयल हीरो फिल्म की कहानी है और ये दिग्गज कलाकार इस फिल्म में चार चांद लगाएंगे। मुझे लगता है कि मास और क्लास दोनो ही इस फिल्म से रिलेट कर पाएंगे। हम शू स्ट्रैप फिल्म्स के तहत अपनी पहली फिल्म के निर्माण के लिए अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर काम करने के लिए वास्तव में उत्साहित हैं और हमें लगता है कि यह एक साथ कई और फिल्में बनाने की दिशा में हमारा पहला कदम है। उत्तराखंड के राजसी अल्पाइन क्षेत्रों में स्थापित, फिल्म ने हाल ही में रानीखेत में अपना स्टार्ट-टू-फिनिश शेड्यूल पूरा किया है।


Bundelikhabar

Related posts

प्रताप फड़ के निर्देशन में बनी मराठी फिल्म ‘अनन्या’

Bundeli Khabar

वीर ज़ारा के 20 साल पूरे होने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 600 स्क्रीन्स पर होगी री-रिलीज…

Bundeli Khabar

फॉरएवर प्रिटी ब्रांड ‘कलेंडर गर्ल 2022 सीजन 2’ का ग्रैंड लॉन्चिंग शॉक 90 सीबीडी बेलापुर में

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!