28.5 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211221 WA0004
महाराष्ट्र

4.65 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद कर तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार

ठाणे :- पुलिस ने दो पुरुषों तथा एक महिला को गिरफ्तार किया और उनके पास से 4.65 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय पवार ने रविवार को बताया कि एक खुफिया सूचना के आधार पर पुलिस की मादक पदार्थ रोधी शाखा ने शिल-डायघर इलाके में शुक्रवार को एक योजना बनायी तथा तीन लोगों को वहां पहुंचने पर पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 17 ग्राम मेफेड्रोन पाउडर और 170 ग्राम किटामिन जब्त किया, जिनकी कीमत 4,65,300 रुपये है। आरोपियों की पहचान साजिद अली मनियार, नियाज खान और शगुफ्ता शेख के रूप में की गयी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उन्हें कहां से मादक पदार्थ मिले और वे किसे इन्हें बेचना चाहते थे। पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्हें शनिवार को एक स्थानीय मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें 23 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।


Bundelikhabar

Related posts

पंचायत समिती आणि जिल्हा परिषद विकास आराखडा तयार होणार

Bundeli Khabar

नियमन-आधारित गुंतवणूक माध्यमांच्या माध्यमातून मिलेनियल्सना भांडवल बाजारपेठांचा परिचय

Bundeli Khabar

‘मेजर’ के लिए वाहवाही बटोर रहे हैं अदिवि शेष

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!