21.4 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211030 WA0003
महाराष्ट्र

घर में सेंध लगाने वाले गिरोह के पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
डोम्बिवली : चोरी घरफोडी और नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार कर मानपाड़ा पुलिस ने साढ़े चार लाख का सामान बरामद किया है। मानपाड़ा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर बागड़े के अनुसार चोरी एवं धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं के मददे नजर एडिशनल सीपी दत्तात्रय कराले और डीसीपी संजय गुंजाल के निर्देश पर एक विशेष टीम बनाई गई थी। सहायक पुलिस निरीक्षक अनिल भिसे की टीम ने रात-दिन मेहनत कर चोरी घरफोड़ी और लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शुभम बोरडे, आकाश पोले, रफीक सलीम शेख, आकाश शर्मा एवं मोहिन मुख्तार अहमद का नाम शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 58 हजार नकद, 12 अमेरिकन डॉलर, 3 बाइक, 3 रिक्शा एवं लाखो रुपए मूल्य का आभूषण बरामद किया है। मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर बागड़े के अनुसार इन आरोपियों पर कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं। ये सभी आरोपी कल्याण पूर्व के नांदिवली, टाटा पावर हाउस और न्यू गोविंदवाड़ी के रहने वाले हैं। फिलहाल मानपाड़ा पुलिस गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर रही है।


Bundelikhabar

Related posts

एस के तिवारी की भार्गव भक्ति चैनल जनमानस में कर रही है सनातन धर्म का प्रचार

Bundeli Khabar

मुंबई के डब्बावालों को यूनाइटेड वे का समर्थन

Bundeli Khabar

रावणा राजपूत समाज संघ द्वारा आनंदपाल सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह भाटी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!