30 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
images 3 1
मध्यप्रदेश

पंचायत चुनाव :नाम निर्देशन पत्र जमा करने का आज अंतिम दिन

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो
दोपहर 3 बजे तक भरे जा सकेंगे नाम निर्देशन पत्र त्रि-स्तरीय पंचायतों के निर्वाचन की जारी सूचना के अनुसार जिले में पहले और दूसरे चरण में होने वाले पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य पद के लिये नाम निर्देशन पत्र जमा करने की आज सोमवार 20 दिसम्बर अंतिम तारीख है। इस दिन दोपहर 3 बजे तक चुनाव लड़ने के इच्छुक अभ्यर्थियों द्वारा नाम निर्देशन पत्र संबंधित रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत किये जा सकेंगे।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित कर दिये जाने की वजह से अन्य पिछड़ा वर्ग के लिये आरक्षित पदों के लिये नाम निर्देशिन पत्र प्राप्त नहीं किये जायेंगे।

जिला निर्वाचन कार्यालय के अनुसार नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम समय-सीमा समाप्त हो जाने के बाद प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा मंगलवार 21 दिसम्बर को सुबह 10.30 बजे से की जायेगी तथा गुरूवार 23 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवारी से नाम वापस लिये जा सकेंगे। नाम वापसी के समय समाप्त होने के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची तैयार की जायेगी तथा प्रतीक चिन्हों का आबण्टन होगा। मतदान यदि आवश्यक हुआ तो प्रथम चरण में गुरूवार 6 जनवरी को दूसरे चरण में शुक्रवार 28 जनवरी को सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा।


Bundelikhabar

Related posts

गांव-गांव में लोक नीति की अलख जगा रहा जन विकास संगठन

Bundeli Khabar

ब्लॉक कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का किया आयोजन

Bundeli Khabar

हत्या: डीजल चोरी के संदेह ले ली जान

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!