24.8 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
Screenshot 2021 1220 101132
मध्यप्रदेश

कलेक्टर का आदेश खुला बोर छोड़ने पर होगी कार्यवाही

Bundelikhabar

खुला बोर छोड़ने पर उत्खनन कराने वाले भू-स्वामी के खिलाफ होगी कार्यवाही, ग्रामों, नगरों में खुले एवं सूखे बोर को तुरन्त बंद कराएं, मैदानी अमले जानकारी संकलित करें, जनजागरण अभियान चलाने पर दें जोर

छतरपुर/सुरेश रजक

छतरपुर कलेक्टर संदीप जी आर द्वारा वर्चुअली की गई समीक्षा में राजस्व अधिकारियों को ग्रामों एवं नगरीय क्षेत्रों में खुले एवं सूखे बोर को तुरन्त बंद कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होनें कहा कि खुला बोर छोड़ने पर उत्खनन कराने वाले भू-स्वामी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करें।

यह भी पढ़ें-छतरपुर: जा को राखे साईंयां सो मार सके न कोई, बोरबेल में फसी बच्ची आई बाहर

इस संबंध में मैदानी अमले से जानकारी संकलित कराएं तथा आम लोगों को खुले एवं सूखे बोर को खुला नहीं छोड़ने के संबंध में जागरूक बनाने के लिए जनजागरण अभियान चलाने पर जोर दिया गया। राजस्व अधिकारियों से की गई चर्चा में कहा गया है कि ग्रामों में मुनादी कराएं। इस कार्य में उत्खनन कराने वाले भू-स्वामी बोर मालिक की लापरवाही सामने आने पर उनके खिलाफ तुरंत कठोर कार्यवाही करें। इस सिलसिले में जनपद के सीईओ, तहसीलदार तथा नगरपालिका एवं नगरपरिषदों के सीएमओ को निर्देश प्रसारित करने को कहा गया।


Bundelikhabar

Related posts

नव निर्वाचित महापौर का जगह-जगह हुआ स्वागत

Bundeli Khabar

सरस्वती पूजन के साथ विद्यालयों मे मनाई गई बसंत पंचमी

Bundeli Khabar

गुड फ्राइडे पर सेंट जोसेफ चर्च में विशेष प्रार्थना सभा

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!