30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 1 6
मनोरंजन

पंचायत चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग का बड़ा फैसला

Bundelikhabar

अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पंच, सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित
भोपाल/ब्यूरो
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग बी. एस.जामोद ने जानकारी दी है कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश के पालन में मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन वर्ष 2021-22 के लिए जारी कार्यक्रम के अंतर्गत अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित पंच ,सरपंच, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत सदस्य के पदों की निर्वाचन प्रक्रिया स्थगित कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस संबंध में कार्यवाही के लिए सभी कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को आदेश जारी कर दिए गए हैं।

IMG 20211217 WA0023

ज्ञात हो कि कल सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग को संविधान के अनुसार ग्राम पंचायत और नगर निगम नगर पालिका के चुनाव करने के लिए निर्देश दिए है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर चुनाव संविधान के हिसाब से हैं तो चुनाव कंटिन्यू रखें और संविधान के खिलाफ है तो चुनाव रद्द करें यह निर्णय राज्य निर्वाचन आयोग स्वयं ले।वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा के मुताबिक राज्य निर्वाचन आयोग को निर्देश दिए कि चुनाव संविधान के हिसाब से हो तो ही कराइए।सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र केस को बेस बनाकर रोक लगाई है और ओबीसी आरक्षण को आधार बनाकर फैसला लिया है।


Bundelikhabar

Related posts

शेमारू के लोकप्रिय शो ‘नामकरण’ में जुड़े अदिति राठौड़ और ज़ैन इमाम

Bundeli Khabar

खेसारीलाल यादव और लाल बाबू पंडित की फिल्म ‘राजा की आयगी बारात’ का टाइटल ट्रैक रिलीज

Bundeli Khabar

परिवर्तन का प्रयास दर्शाता है ‘झुंड’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!