22.4 C
Madhya Pradesh
August 31, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211216 WA0017
मनोरंजन

सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी निभा रही हैं ‘डबल एक्सएल’ में मुख्य भूमिका

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र,

यह फिल्म 2022 की गर्मियों में रिलीज़ होने के लिए है तैयार, ज़हीर इकबाल और महत राघवेंद्र भी आयेंगे नज़र

मुम्बई। सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी स्टारर ‘डबल एक्सएल’ अब लंबे इंतजार के बाद आखिरकार एक अच्छी खबर लेकर आया है, क्योंकि इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस स्लाइस ऑफ लाईफ सोशल कॉमेडी फ़िल्म को सतराम रमानी ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म समाज में लंबे समय से चल रहे बॉडीवेट स्टीरियोटाइप पर सवाल उठाती है, जिसे बहुत ही ह्यूमरस अंदाज में दर्शाया गया है। इस फिल्म की शूटिंग लंदन और न्यू दिल्ली में बड़े पैमाने पर पूरी कर ली गई है।

डबल एक्सएल दो प्लस साइज  महिला के दिल को छू जाने वाली कहानी है, एक उत्तर प्रदेश से है तो दूसरी नई दिल्ली की चकाचौंध और ग्लैमरस दुनिया से है। वे एक ऐसे समाज से जुझ रही हैं जहां एक महिला की खूबसूरती और आकर्षण उसके साइज पर निर्भर करती है।

मुदस्सर अजीज द्वारा कल्पना की गई इस फिल्म में उन्होंने खुद अपने सभी लेखन विभागों को लीड किया है। सोनाक्षी और हुमा, जो अक्सर अपने-अपने ‘साइज़’ के लिए ट्रॉल्स का शिकार होती रही हैं, जाहिर तौर पर वे इस फिल्म के लिए पहली और सबसे सही पसंद थीं। डबल एक्सएल में जहीर इकबाल (जो आखिरी बार नोटबुक में देखे गए थे) भी हैं और तमिल सिनेमा की युवा सनसनी महत राघवेंद्र इस फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रख रहे हैं।

डबल एक्सएल समाज में चल रही बदमाशियो और बॉडी शेमिंग जैसे लांछनो को बहुत मजाकियां तरीके से लोगों के सामने लाने का इरादा रखती है। यह फिल्म 2022 की गर्मियों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। गुलशन कुमार, टी-सीरीज, वाकाओ फिल्म्स की इस प्रोजेक्ट को मुदस्सर अजीज और टी-सीरीज फिल्म्स के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। ‘डबल एक्सएल’ की निर्माण कम्पनी वाकाओ फिल्म्स, एलिमेन3 एंटरटेनमेंट और रिक्लाइनिंग सीट्स सिनेमा हैं फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, विपुल डी शाह, राजेश बहल और अश्विन वर्दे, साकिब सलीम, हुमा कुरैशी और मुदस्सर अज़ीज़ हैं।


Bundelikhabar

Related posts

संजय दत्त की फ़िल्म ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ के पूरे हुए 15 साल

Bundeli Khabar

म्यूजिक फेस्टिवल ‘बकार्डी एनएच7 वीकेंडर’ के 13वें संस्करण का समापन

Bundeli Khabar

ध्वनि भानुशाली हिट्ज म्यूजिक के नए सिंगल ‘डायनामाइट’ के साथ बनीं सुपर गर्ल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!