30.8 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211212 WA0004
मनोरंजन

अल्तमश फरीदी और पल्लवी सिन्हा का गाना ‘ओ माही तेरे बिन’ रिलीज

Bundelikhabar

मुम्बई : बॉलीवुड पार्श्वगायक अल्तमश फरीदी और गायिका पल्लवी सिन्हा का गाना ‘ओ माही तेरे बिन’ रिलीज हो गया है। साई विनायक डॉट के फिल्मस के बैनर तले इस म्यूजिक अलबम का निर्माण किया गया है। निर्देशक-अभिनेता कुंदन सिंह ने बताया कि ‘ओ माही तेरे बिन’ गाना देशभक्ति पर आधारित है और देश के वीर जवानों को श्रद्धांजलि स्वरूप समर्पित है। उन्होंने बताया कि यह गाना उनके दिल के बेहद करीब है और उम्मीद है कि श्रोता इसे बेहद पसंद करेंगे।

गायिका पल्लवी सिन्हा ने बताया कि गाने के बोल काफी अच्छे हैं और जब मैंने इस गाने के बारे में पहली बार सुना तो मुझे काफी अच्छा लगा। अल्तमश फरीदी जैसे सुप्रसिद्ध गायक के साथ गाना मेरे लिये सपने के पूरा होने जैसा है। उनके साथ गाने का अनुभव बेहद शानदार रहा। मुझे उम्मीद है कि लोग इस गीत को बहुत सारा प्यार देंगे। अभिनेत्री प्रिया सिन्हा ने बताया कि गाने की शूटिंग बिहार के सोनपुर में हुई है। इस गाने में मैंने शहीद की पत्नी का किरदार निभाया है जो बेहद मार्मिक है। कुंदन सिंह ने गाने का शानदार निर्देशन किया है। उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा।

गौरतलब है कि ओ माही तेरे बिन के गीत अराफत महमूद और पल्लवी सिन्हा ने लिखा है जबकि संगीत रोजी मुखर्जी का है। गाने में मुख्य भूमिका में कुंदन सिंह और प्रिया सिन्हा के अलावा मंजीत बासु, प्रिंस, नमितेश, आयुष समेत अन्य कलाकार शामिल हैं। गाने के रिलीज के अवसर पर आरजे बरखा, कार्टूनिस्ट पवन टून ललित कुमार, राजीव रंजन पवन कुमार, वरूण सिंह और डा. नम्रता आनंद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।


Bundelikhabar

Related posts

100 लोकेशन पर आमिर खान की ‘लाल सिंह चड्ढा’ की शूटिंग में लगे 200 दिन, बैशाखी में होगी रिलीज

Bundeli Khabar

4 मई को मुम्बई में आयोजित होगा लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2022

Bundeli Khabar

क्रॉस-कल्चरल रोमांटिक कॉमेडी में नज़र आएगी दीपिका पादुकोण

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!