29.4 C
Madhya Pradesh
September 29, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220402 WA0010
मनोरंजन

4 मई को मुम्बई में आयोजित होगा लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड 2022

Bundelikhabar

संतोष साहू,

मुम्बई। भारतीय फिल्मों के पितामह कहे जाने वाले दादासाहेब फाल्के भारतीय सिनेमा के जनक थे। उस महान हस्ती को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए उनकी स्मृति में कृष्णा चौहान ‘लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड का भव्य आयोजन पिछले 2 वर्षों से करते चले आ रहे हैं। अब तीसरे वर्ष कृष्णा चौहान फाउंडेशन द्वारा लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवार्ड – 2022 का आयोजन 4 मई 2022, को शाम को 6 बजे से रात 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा। 4 मई बड़ा ही विशेष दिन है, इसी दिन कृष्णा चौहान का जन्मदिन भी है। कृष्णा चौहान (संस्थापक, कृष्णा चौहान फाउंडेशन) का कहना है कि हम तीन साल से लगातार अवार्ड फंक्शन का आयोजन कर रहे हैं। इस बार यह पुरस्कार समारोह पहले से बड़ा और बेहतर होगा। भारतीय फिल्मों और उसकी तरक्की में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस बार भी काफी सारी हस्तियां इस समारोह में शामिल होंगी।

आपको बता दें कि हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कृष्णा चौहान द्वारा ‘मिस एंड मिसेज इंडिया व नारी शक्ति सम्मान 2022’ का आयोजन हुआ था।
मिस एंड मिसेज इंडिया मुकाबले में कई महिलाओं ने भाग लिया। कई राउंड में यह ब्यूटी कांटेस्ट हुआ जहां सभी प्रतियोगी ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया।

उल्लेखनीय है कि कृष्णा चौहान न केवल एक फ़िल्म निर्देशक एवं समाज सेवक हैं बल्कि अवार्ड शो करने के मामले में सबसे अधिक सुर्खियों में रहने वाले पर्सनाल्टी माने जाते हैं। उनका एक अवार्ड फंक्शन सम्पन्न होता है और वह अपने अगले पुरस्कार समारोह की तैयारियों में लग जाते हैं। उन्होंने नए साल 2022 में मुम्बई के मेयर हॉल में ‘बॉलीवुड आइकोनिक अवार्ड 2022’ का सफल आयोजन किया था। इस अवसर पर बॉलीवुड की सेलिब्रिटीज़ तथा सोशल वर्क के लिए कई हस्तियों को सम्मानित किया गया। कृष्णा चौहान फाउंडेशन (केसीएफ) के अंतर्गत कृष्णा चौहान कई अवार्ड्स शो का आयोजन करते आये हैं। केसीएफ के अंतर्गत बॉलीवुड लीजेंड अवॉर्ड, बॉलीवुड आइकोनिक एवॉर्ड, लीजेंड दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड और महात्मा गांधी रत्न अवार्ड का आयोजन पिछले कई वर्षों से किया जाता रहा है। 
4 मई 2022 को अपने जन्मदिन के अवसर पर कृष्णा चौहान लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2022 का भव्य आयोजन करने वाले हैं।


Bundelikhabar

Related posts

राजू श्रीवास्तव ने लॉन्च किया राम शंकर प्रस्तुत शादाब खान स्टारर म्यूज़िक अल्बम ‘रब्बा मेरे’

Bundeli Khabar

महान गायक के नाम पर मोहम्मद रफी पुरस्कार पाकर अत्यंत खुश हूं: कविता कृष्णमूर्ति     

Bundeli Khabar

बार्बी डॉल बनीं उर्वशी रौतेला, 60 लाख के रेड ऑउटफिट में दिखा हॉट अवतार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!