18.3 C
Madhya Pradesh
October 27, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211207 WA0000
मनोरंजन

पद्मिनी कोल्हापुरे ने अपनी हिट गीत ‘ये गलियाँ ये चौबारा’ का रिक्रिएशन किया रिलीज़

Bundelikhabar

संतोष साहू/मुम्बई

धमाका रिकॉर्ड्स और सारेगामा द्वारा प्रस्तुत इस ट्रैक को पद्मिनी ने खुद गाया है

मुम्बई। धमाका रिकॉर्ड्स के प्रियांक शर्मा ने सुपरहिट फिल्म ‘प्रेम रोग’ से पद्मिनी कोल्हापुरे का हिट गीत ‘ये गलियाँ ये चौबारा’ रिलीज़ किया है। इस सॉन्ग को एक्ट्रेस ने खुद अपनी भावपूर्ण और सुरीली आवाज में गाया है।
इससे पहले, धमाका रिकॉर्ड्स ने सभी म्यूजिक चार्ट्स में शीर्ष स्थान हासिल किया था और अमिताभ बच्चन, लता मंगेशकर, श्रद्धा कपूर, आदि सहित 15 दिग्गज कलाकारों द्वारा अभिनीत अपने शानदार सॉन्ग ‘हम हिंदुस्तानी’ के लिए सुर्खियाँ बटोरीं। अब प्रियांक शर्मा के लेबल ने वर्ष का सबसे बड़ा दिल छू लेने वाला वेडिंग एंथम रिलीज़ किया है, और हमें यकीन है कि वे फिर से सभी म्यूजिक चार्ट्स में शीर्ष पर होंगे।
सॉन्ग के बारे में बात करते हुए पद्मिनी कोल्हापुरे कहती हैं कि इस सॉन्ग पर काम करना कुछ ऐसा था कि यह मुझे ओरिजिनल सॉन्ग की शूटिंग की यादों में ले गया। उस उत्साह को फिर से महसूस करके मुझे बहुत खुशी हो रही है और मैं इस प्रतिष्ठित सॉन्ग को रिक्रिएट करने में सक्षम होने के लिए बेहद उत्साहित हूँ।
प्रियांक शर्मा और पारस मेहता, जिन्होंने अपना म्यूजिक लेबल धमाका रिकॉर्ड्स लॉन्च किया है, वे कहते हैं कि मैं लेबल शुरू करने से पहले ही इस सॉन्ग को रिक्रिएट करना चाहता था। यह मेरी माँ के लिए सबसे खास सॉन्ग रहा है और इसे रिक्रिएट करने और अपने लेबल पर रिलीज़ करने का मौका मिलना मेरे लिए विशेष से कहीं अधिक है। सारेगामा को दिल से धन्यवाद, हम आशा करते हैं कि हर कोई इसे उतना ही प्यार देगा, जितना उन्होंने ओरिजिनल को दिया था। इसके आगे पारस मेहता कहते हैं कि प्रतिष्ठित सॉन्ग और दिग्गज पद्मिनीजी एक विन-विन कॉम्बो है और इसे वेडिंग सीज़न के लिए एकदम सही एंथम बनाता है। रिक्रिएशन के लिए अपनी भावपूर्ण आवाज देने के लिए हम पद्मिनी जी के बहुत आभारी हैं।
सारेगामा और धमाका रिकॉर्ड्स द्वारा प्रस्तुत ‘ये गलियाँ ये चौबारा’ प्रियांक शर्मा और पारस मेहता द्वारा निर्मित और दिनेश सुदर्शन सोई द्वारा निर्देशित है। इस सॉन्ग में एमी मिसोबाह और अमायरा भाटिया अभिनय कर रहे हैं और इसे धमाका रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जा चुका है।

Link- https://youtu.be/gsGxfalAg18


Bundelikhabar

Related posts

मिसेज कृष्णा सैनानी की भरत श्रीपत सुनंदा निर्देशित फिल्म ‘फ्यूचर फाइट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग व प्रेस कॉन्फ्रेंस

Bundeli Khabar

शेफ संजीव कपूर की उपस्थिति में सायन अस्पताल के कोरोना योद्धाओं का सम्मान

Bundeli Khabar

प्रोड्यूसर इरम फरीदी की ऑफिस ओपनिंग पर लगा बॉलीवुड सितारों का मेला

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!