22.8 C
Madhya Pradesh
September 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211206 WA0009
उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगी अभिनेत्री पाखी हेगड़े

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत “फेफना” विधानसभा में आज 551 जोड़ो के सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित है। इसमें भोजपुरी अदाकारा पाखी हेगड़े भी शामिल होंगी। इसको लेकर पाखी ने कहा कि यूपी सरकार की यह एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना है, जो यकीनन बेटियों को सशक्त करने वाली है।

उन्होंने कहा कि इसी योजना के तहत विधायक उपेंद्र तिवारी ने 551 से अधिक लड़कियों की शादी का बीड़ा उठाया है। यह स्वागत योग्य और सराहनीय कार्य है। और मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि इस पुण्य कार्य का हिस्सा मैं भी बन रही हूं। इसलिए फेफना को जनता से आग्रह और अपील करती हूं कि आप सब भी इस शादी समारोह में शामिल हों। साथ ही विधायक तिवारी का भी आभार व्यक्त करती हूं कि उन्होंने मुझे इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया जो कि मेरे लिए गर्व की बात है।


Bundelikhabar

Related posts

एक्शन मोड़ में प्रतापगढ़ पुलिस: 12 घण्टे में दो मुठभेड़ 5 लोग हुए गिरफ्तार

Bundeli Khabar

भाजपा की नीतियों से क्षुब्ध होकर कम्युनिस्ट पार्टी ने बीडीओ को सोपा ज्ञापन

Bundeli Khabar

हत्या का अपराधी पुलिस गिरफ्त में

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!