23.4 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211203 WA0013
मनोरंजन

‘आंखें बंद करके’ रोमांटिक गीत में करणवीर शर्मा और देबात्मा शर्मा

Bundelikhabar

गायत्री साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई। बिलाइव म्यूजिक ने करणवीर शर्मा और देबात्‍मा साहा अभिनीत ‘आंखें बंद करके’ नामक एक प्रेम गीत जारी किया। शौर्य और अनोखी की कहानी फेम अभिनेता ने इस संगीत वीडियो के लिए सह-कलाकार देबात्‍मा साहा के साथ फिर से एक बार स्क्रीन शेयर किया है। गाने के बारे में करणवीर शर्मा कहते हैं कि मैं इस गाने की सादगी और इसकी रचना, शब्दों और इसके द्वारा दिए गए संदेश से अभिभूत था। मैं तुरंत इसका हिस्सा बनना चाहता था। इस वीडियो की शूटिंग में बहुत मजा आया, जिसे बहुत प्यार से बनाया गया है।

अपनी खुशी को शब्दों में व्यक्त करते हुए अभिनेत्री देबात्‍मा साहा ने साझा किया कि पहली बार गाना सुनते ही मैं मंत्रमुग्ध हो गई थी। जबकि ऑडियो ट्रैक दिलचस्प था, वीडियो भी बहुत अच्छी तरह से बना है। मैं इसका हिस्सा बनकर खुश हूं। यह गीत और इस पर दर्शकों की प्रतिक्रिया का बेसब्री से इंतजार है। मुझे यकीन है कि हमारा गीत बहुत सारे दिल जीत लेगा और एक बहुत बड़ा हिट बन जाएगा।

करणवीर शर्मा, देबात्‍मा साहा और गायक अभी दत्त अभिनीत ‘आंखें बंद करके’ इस गाने को प्रतिभाशाली निर्देशक नदीम अख्तर, नितिन एफसीपी ने निर्देशित किया हैं और, शेखर अस्तित्व ने इस गाने को लिखा तथा यक्षज जगताप द्वारा रचित किया गया हैं। इस संगीत वीडियो को बीलाइव म्यूजिक और वर्षा कुकरेजा के लेबल के तहत निर्मित किया है। ट्रैक महेश कुकरेजा द्वारा बनाया गया है और बीलाइव म्यूजिक, संजय कुकरेजा और रेमो डिसूजा द्वारा प्रस्तुत किया गया है। यह गाना अब बीलाइव म्यूजिक के यूट्यूब चैनल और विभिन्न प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है।


Bundelikhabar

Related posts

भूतनाथ के निर्देशक विवेक शर्मा लेकर आएंगे ‘क ख ग घ नंगा’

Bundeli Khabar

‘ये गलियां ये चौबारा’ अलबम के पोस्टर में पद्मिनी कोल्हापुरे का भावनात्मक छवि

Bundeli Khabar

नेहा और आयशा शर्मा दोनों बहनें लेकर आ रही है निजी जीवन पर आधारित शो ‘शाइनिंग विथ द शर्मास’

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!