23.4 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20210906 WA0022
मनोरंजन

बिहारी दर्शकों को भाया “लाल इश्क़”

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र
मुम्बई : बिहार में प्रदर्शित हुई फ़िल्म ‘लाल इश्क’ को दर्शक द्वारा काफी सराहा जा रहा है। दर्शको के अनुसार फ़िल्म की कहानी और संवाद काफी अच्छा है। उन्हें सिनेमा देखकर मज़ा आ गया।
इस फ़िल्म के हीरो अजय दीक्षित व अभिनेत्री प्रीति सिंह की कमाल की भूमिका में दिखाई दे रहे हैं।


अजय दीक्षित की भोजपुरी फिल्म बेटवा बाहुबली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी। उसके बाद ढेर सारी फिल्मों में अपना लोहा मनवाने के बाद अभिनेता अजय दिक्षित का कमाल का संवाद बोलने का तरीक़ा व ऐक्शन का अन्दाज़ दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।


इस फ़िल्म के खलनायक बॉलीवुड के मशहूर खलनायक दीपक शिर्के जो भोजपुरी फ़िल्म में पहली बार नज़र आ रहे हैं विजसन फ़िल्मस के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म “लाल इश्क़” का प्रदर्शन 3 सितम्बर से बिहार और झारखंड के नजदीकी सिनेमाघरों में किया जा रहा है। इस फ़िल्म के लेखक व निर्देशक सुरेंद्र मिश्रा हैं।


इस फ़िल्म की मुख्य भूमिका में अजय दीक्षित, प्रीति सिंह, सुशील सिंह, देव सिंह, आरडी शेख, पुष्पा वर्मा, बबिता सिंह, ग्लोरी मेहता, ज़ोया खान, नितेश पांडेय, बृजेश मिश्रा, व दीपक शिर्के हैं।


Bundelikhabar

Related posts

रामलीला का सीधा प्रसारण शेमारू पर 6 से 16 अक्टूबर तक शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक

Bundeli Khabar

हिंदी फिल्म ‘डेढ़ लाख का दूल्हा’ का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ लॉन्च

Bundeli Khabar

सिंगर संजय तिवारी का ‘सुकून’ ज़ी म्यूजिक से जारी

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!