30.8 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
images 6 1
मध्यप्रदेश

चोर ने तैयार की लुटेरों की गैंग, 4 गिरफ्तार

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

ओमती और गोरखपुर थाना क्षेत्रों में महिलाओं के साथ हुई लूट की दो वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी 19 से 24 वर्षीय और केंट क्षेत्र के रहने वाले हैं। मुख्य आरोपी चोरी और गाँजा तस्करी के प्रकरणों में पहले भी गिरफ्तार हो चुका है। जिसने शौक पूरा करने के लिए लुटेरों की नई गैंग बनाई थी।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि 19 नवम्बर को ओमती थाना क्षेत्र में अनामिका पाठक और 27 नवम्बर को गोरखपुर थाना क्षेत्र में अनु भाटिया नाम की महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की वारदातें हुई थीं। हुलिए के आधार पर पेंटीनाका निवासी अमन बाल्मीक को हिरासत में लिया गया था। अमन ने अपने साथी मोनिश खरे, हेमंत धानुक और राहुल साहू के साथ मिलकर दोनो वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली।

आरोपियों के पास से छीनी हुई सोने की 2 चैन कीमती 1 लाख रूपये की एवं घटना में प्रयुक्त सुजकी एक्सिस बिना नंबर की जप्त की गई है


Bundelikhabar

Related posts

लहरिया सेमरा कांड: सागर में उमड़ा ब्राह्मणों का जन सैलाब

Bundeli Khabar

नगर परिषद अध्यक्ष सहित सीएमओ को सात साल का कारावास

Bundeli Khabar

सरस्वती शिशु मंदिर में पाटी पूजन के साथ हुआ विद्यारम्भ संस्कार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!