30.1 C
Madhya Pradesh
April 16, 2026
Bundeli Khabar
Home » ओबीसी महासभा के प्रदर्शनकारियों पर चली पुलिस की लाठी
मध्यप्रदेश

ओबीसी महासभा के प्रदर्शनकारियों पर चली पुलिस की लाठी

Bundelikhabar

जबलपुर/ब्यूरो

जबलपुर में ओबीसी महासभा द्वारा जबलपुर के सिविक सेंटर ग्राउंड में प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ओबीसी महासभा के सदस्य मौजूद रहे वही प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने जमकर बल प्रयोग कर लाठी चार्ज किया पुलिस का कहना है कि ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की गई साथ ही 25 से 30 लोगों की अनुमति इस प्रदर्शन के दौरान ली गई थी।

जबकि प्रदर्शन के दौरान 300 से 400 ओबीसी महासभा के कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में मौजूद थे और नियम विरुद्ध तरीके से ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा था वहीं पुलिस के साथ भी ओबीसी महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा धक्का-मुक्की की गई जिसके कारण पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा वही प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज होने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया पुलिस लाठी पडते ही प्रदर्शनकारी यहां वहां भागते दिखाई दिए वहीं पुलिस ने कुछ प्रदर्शनकारियों को भी मौके से गिरफ्तार किया है।


Bundelikhabar

Related posts

लचर स्वास्थ्य सुविधाओं के विरोध में अस्पताल का घेराव

Bundeli Khabar

मंत्री गोपाल भार्गव के जन्मदिन से शुरू हुआ हरियाली महोत्सव

Bundeli Khabar

ट्रांसफर नहीं तो होगा चक्काजाम

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!