20 C
Madhya Pradesh
September 27, 2026
Bundeli Khabar
images 11
मध्यप्रदेश

बिजावर मे पशु चोर वर्षो से सक्रिय

Bundelikhabar

दीवाल तोड़कर 20 नग बकरी चोरी

बिजावर/शमीम खान

बिजावर थाना क्षेत्र के ग्राम नयाताल में शनिवार- रविवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर गांव के डोंगा मोहल्ला में रहने वाले सरमन अहिरबार के मकान के पीछे की दीवार तोड़कर 20 नग बकरी चोरी कर ले गए। अनुमान है कि किसी वाहन में भरकर वक्त बकरी ले जाई गई है। बिजावर में वर्षो से लोगों की बकरी चोरी हो रही,लोग़ पुलिस में कई बार शिकायत करने जातें पर पुलिस का ढुल मुल रवैया होंने से लोग़ शिकायत करने मे हिचकिचाते है, वर्षों से जमे हुए पुलिसकर्मी चोरों के प्रति नरम रवैया अपनाते हैं इसलिए चोरों के होशले बुलंद है,।

इसके पहले इसी गांव के ही गौरीशंकर यादव और शंकर यादव की किराना दुकान से भी चोरी हुई थी। वहीं कुछ महीने पहले गांव के वीरेंद्र यादव के घर से भी कई नग बकरी चोरी हुई थी । पहले हुई बकरी चोरी का आज तक पता नहीं चला । इतना ही नहीं पिपट थाना क्षेत्र के किशनगढ़ से कुछ माह पहले भैंस चोरी हुई थी। भैंस चोरी के मामले में चार पशु तस्कर गिरफ्तार भी हुए ।
ग्रामीणों ने चोरी की इस वारदात के आरोपियों को गिरफ्तार कर शीघ्र खुलासा करने की मांग पुलिस से की है


Bundelikhabar

Related posts

चुनाव: कांग्रेस नेताओं ने किया थाने में जमकर हंगामा

Bundeli Khabar

73 लाख की लागत से बनने वाले आरसीसी रोड का हुआ भूमिपूजन-

Bundeli Khabar

प्रदेश में कोरोना से मौत पर मिलेंगे 50 हजार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!