24.5 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211125 WA0003
महाराष्ट्र

तीन भाजपा नगरसेवकों व मनसे के पदाधिकारियों का शिवसेना में प्रवेश

Bundelikhabar

प्रमोद कुमार/महाराष्ट्र
कल्याण : कल्याण डोंबिवली की राजनीति में बड़ा भूचाल आया है, तीन भाजपा नगरसेवकों तथा ग्रामीण विभाग के कुछ मनसे के पदाधिकारियों का शिवसेना में प्रवेश हुआ। नंदनवन मुंबई में पालक मंत्री एकनाथ शिंदे तथा सांसद श्रीकांत शिंदे द्वारा शिवबंधन बांधकर इन सभी को प्रवेश दिलाया गया। कल्याण डोंबिवली के कद्दावर नेता माने जाने वाले महेश पाटिल के साथ नगरसेविका सुनीता पाटिल, सायली विचारे साथ ही परिवहन सदस्य संजय राणे, सुभाष वसंत पाटिल मनसे के पूर्व सरपंच, रवि सुदाम म्हात्रे शील देसाई विभाग, विजय बाकाडे, सुजीत नलवाड़े भाजपा, पंढरी नाथ म्हात्रे मनसे, मोहन म्हात्रे खरड़ ग्रामीण, खोनी के हनुमान ठोम्बरे का शिवसेना में प्रवेश हुआ है। आने वाले मनपा चुनाव में भाजपा को यह एक बड़ा झटका है जिसकी भरपाई निकट भविष्य में संभव नही दिखाई दे रही है।

कल्याण ग्रामीण परिसर से बड़ी संख्या में लोगों ने शिवसेना का दामन थाम लिया है जिससे चुनाव में भाजपा को काफी बड़ा नुकसान हो सकता है। नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि विकास कार्यो के प्रति शिवसेना को अग्रसर देखते हुए महेश पाटिल व अन्य इसके प्रति आकर्षित हुए। उन्होंने कहा कि शिवसेना कभी चुनाव देखकर काम नही करती। शिंदे ने कहा कि कल्याण डोंबिवली में क्लस्टर योजना व बीएसयूपी प्रकल्प पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। इस अवसर पर सांसद श्रीकांत शिंदे, गोपाल लांडगे, शरद पाटिल, हर्षवर्द्धन पलांडे, राहुल पाटिल, प्रशांत बोटे, सांसद प्रतिनिधि अभिजीत दरेकर समेत तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।


Bundelikhabar

Related posts

संपूर्ण ठाणे जिल्ह्याच्या समाज सेवकांमुले आदिवासी पाड्या पर्यन्त पोहचलो – मणिलाल शिंपी

Bundeli Khabar

सम्राट शेयर एंड केयर असोसिएशन्स वीर नेताजी सेवा मंडल की तरफ से नेत्र और हेल्थ चेकअप का आयोजन

Bundeli Khabar

डिझेल कारपेक्षा पेट्रोल व्हेरिएंटला अधिक प्राधान्य

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!