22.4 C
Madhya Pradesh
September 14, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211103 WA0017
मनोरंजन

अक्षय बने विक्रम भट्ट की ‘कोल्ड’ में पियानोवादक

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : जहां ‘कोल्ड’ के निर्माता भारत में हॉरर जॉनर को उच्च स्तर तक लेकर जाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं इसके मुख्य अभिनेता अक्षय ओबेरॉय ने हाल ही में इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग पूरी की है। वे कहते हैं कि म्यूजिक इस फिल्म का केंद्र है और वह एक अलग किरदार को चित्रित करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। अपने किरदार को वास्तविक रूप देने के लिए अक्षय ने फिल्म की शूटिंग से पहले पियानो का अभ्यास किया, वे विक्रम भट्ट की सुपर नेचुरल थ्रिलर फिल्म में एक पियानोवादक की भूमिका में नजर आएंगे।
 आपको बता दें कि अक्षय, ‘मैडम चीफ मिनिस्टर, हाई, फ्लैश’ में अपने अभिनय के लिए खूब सराहे गए हैं। वे करीब सात सालों बाद फिर बार हॉरर फिल्म करते हुए नज़र आएंगे, इससे पहले उन्होंने फिल्म पिज्जा की थी। अक्षय को म्यूज़िक में काफी इंटरेस्ट हैं और उन्हें बेहद खुशी है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए पियानो सीखा।
अक्षय कहते हैं कि हमने हमेशा से विक्रम भट्ट की फिल्मों में शानदार म्यूजिक सुना है जो उनके फिल्मों की सबसे बड़ी खासियत है। मुझे यकीन है कि कोल्ड का संगीत भी बेहतरीन होगा। इस गाने की शूटिंग का अनुभव बहुत ही यादगार रहा। मुझे पूरा विश्वास है कि श्रोताओं को यह गाना जरूर पसंद आएगा।
अक्षय आगे कहते हैं कि एक पियानोवादक का किरदार निभाना मेरे लिए इसीलिए और भी ज्यादा दिलचस्प है, क्योंकि मैं वास्तव में इसमें पियानो बजा रहा हूं। मुझे खुशी है कि मैंने एक विशेष फिल्म के लिए वाद्य पर हाथ आजमाया है। वाद्य का अभ्यास करने से मुझे मेरे द्वारा निबंधित किए गए किरदार को आयाम तक लाने में मदद मिली है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय दोज प्राइसी ठाकुर गर्ल्स, इनसाइड एज सीजन 3, इल्लीगल सीज़न 2 नज़र में आयेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

टीवी शो ‘रंग जाऊं तेरे रंग में’ की दोनों बहनें धानी और सृष्टि के बीच टशन

Bundeli Khabar

मिस एंड मिसेज मेस्मेरिक क्वीन सौंदर्य प्रतियोगिता के विजेता को संदीप नागराले ने पहनाया ताज

Bundeli Khabar

दीपक कदम निर्देशित फिल्म ‘पुरषा’ ने जीते 3 सांस्कृतिक कलादर्पण पुरस्कार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!