23.9 C
Madhya Pradesh
October 1, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20220527 WA0012
महाराष्ट्र

चार विधान सभा जीतने पर दो पार्टी अध्यक्षों द्वारा चिराग गुप्ता का सम्मान

Bundelikhabar

9 / 100 SEO Score

संतोष साहू,

मुम्बई। पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी महाराष्ट्र प्रदेश के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह को उत्तर भारतीय मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेश का प्रभारी नियुक्त करने के उपलक्ष्य में उनसे परिचय एवं संवाद का कार्यक्रम दिनांक २६ मई २०२२ को सुबह ११.०० बजे प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रकांत दादा पाटील की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल और उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संजय पांडेय ने युवा भाजपा नेता तथा उत्तर भारतीय मोर्चा के उपाध्यक्ष चिराग गुप्ता का सम्मान उनके द्वारा तथा उनकी टीम के द्वारा उत्तर प्रदेश के चार विधान सभा चुनाव में अपना योगदान देकर कानपुर देहात के चारों विधान सभा सीटों पर प्रत्याशियों को जीत दिलवाने में अहम भूमिका निभाने पर किया और उन्हें बधाई दी।

इन चार विधानसभा का नाम इस प्रकार है, रसूलाबाद विधानसभा, अकबरपुर रनियां विधानसभा, सिकंदरा विधानसभा, भोगनीपुर विधानसभा। अजीत सिंह पाल, श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, योगेन्द्र पाल सिंह, विनोद कुमार कटियार ये चारों की जीत में चिराग गुप्ता और अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व का भी मुख्य भूमिका रहा। अजीत पाल और प्रतिभा शुक्ला को मंत्री बनाया गया है।
इस सम्मान पर चिराग गुप्ता ने कहा कि मुझे बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि आज मेरा सम्मान पार्टी ने किया है। मैं संजय पांडेय जी और पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओ और शीर्ष नेतृत्व का आभारी हूँ जिन्होंने मुझे काम करने का मौका दिया।


Bundelikhabar

Related posts

जन आशीर्वाद यात्रा आयोजित करने वाले भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज

Bundeli Khabar

गोवंडीत झाला युवकांसाठी रोजगार मेळावा

Bundeli Khabar

बाल दिना निमित्त संजय कारिरा यांच्या वतीने अनाथ बेघर मुलांना महाप्रसाद !

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!