24.2 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211118 WA0006
मनोरंजन

‘दिल बेकरार’ और ‘बैंड स्टैंड’ दो गाना हुआ लॉन्च

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

उदित नारायण के स्वर से सजा है ‘दिल बेकरार’ तो वहीं ‘बैंड स्टैंड’ में है सचिन जावले और सौमी सैल्श की आवाज़

मुम्बई : बॉलीवुड में इन दिनों कई सारे म्यूजिक विडियोज का चलन देखने को मिल रहा है। जिसके निर्माण में हर म्यूजिक कंपनी का बराबर का योगदान दिखाई दे रहा है। हाल ही में ‘दिल बेकरार’ और ‘बैंड स्टैंड’ गाने को लॉन्च किया गया। दिल बेकरार गाने में उदित नारायण ने अपनी आवाज दी है वहीं बैंड स्टैंड गाने को सचिन जावले और सौमी सैल्श ने अपनी आवाज से सजाया है।
गाने के लॉन्च के अवसर पर एक्टर कुणाल गिल, एक्ट्रेस सोनल गणेश, राइटर और प्रोड्यूसर संजीत कुमार पटेल, प्रोड्यूसर मुरली हरी, डायरेक्टर और डीओपी अजलान अरेन खान की उपस्थिति रही।

‘दिल बेकरार’ नब्बे के दशक वाली सदाबहार गीत वाली फिलिंग है। बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक उदित नारायण के कर्णप्रिय आवाज़ एक बार फिर श्रोताओं को पसंद आएगा। इसकी शूटिंग कर्जत की खूबसूरत वादियों में रिमझिम बारिश के समय की गई है। दोनों लीड रोल निभाने वाले कलाकार ने शूटिंग में भरपूर मेहनत की है और अब वे बेहद उत्साहित हैं। दूसरा गाना बैंड स्टैंड भी बहुत बढ़िया बन पड़ा है जिसकी शूटिंग बांद्रा, मुम्बई के प्रसिद्ध क्षेत्र बैंड स्टैंड में की गई है।

कुल मिलाकर गाने का आगाज़ हो चुका है और टीम ने वादा किया है कि इसी तरह नए और सुमधुर गानों के साथ हमेशा दर्शकों का मनोरंजन करते रहेंगे।


Bundelikhabar

Related posts

सोनू सूद को समर्पित पर्वतारोही और साइक्लिस्ट उमा सिंह की माउंट किलिमंजारो पर जीत

Bundeli Khabar

अजय देवगन ने लॉन्च किया पैनोरामा म्यूज़िक

Bundeli Khabar

बॉलीवुड आइकॉनिक अवार्ड 2022 का शानदार आयोजन सम्पन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!