30.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211118 WA0003
महाराष्ट्र

बसपा का महापौर बनाएंगे संदीप ताजने, उत्तरभारतीयों को पूरा सहयोग करेगी बसपा

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुंबई : बहुजन समाज पार्टी के संघर्षशील, ईमानदार, जुझारू और मिशनरी प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट संदीप ताजने ने मुंबई के कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बसपा का महापौर बनाने के काम में जुट जायें। संदीप ताजने गोरेगांव पूर्व स्थित ओबेराय मॉल के सामने श्याम मंदिर हाल में आयोजित ‘महापौर बनाओ कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ता सम्मेलन’ को सम्बोधित कर रहे थे। खचाखच भरे सभागृह के लोगों को सम्बोधित करते हुए संदीप ताजने ने कहा कि अगर सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मिलकर दिन रात मेहनत करेंगे तो यहां पर बहुज‌न समाज पार्टी का महापौर बनाया जा सकता है। ताजने ने कहा कि देश संविधान से चलता है और उत्तर भारतीयों को अगर कोई यहाँ नाजायज तरीके से तकलीफ पहुंचायेगा तो बहुजन समाज के कार्यकर्ता इसका‌ निषेध कर उत्तर भारतीयों का साथ देंगे। उन्होंने कहा कि देश में बहन मायावती जैसा कुशल नेतृत्व और कहीं नहीं है। संदीप ताजने ने कहा कि बहुज‌न समाज पार्टी सभी जाति, सभी धर्मों और सभी प्रदेश के लोगों का समान रूप से सम्मान करती है। उन्होंने इशारा किया कि मनपा चुनाव में सभी समाज के लोगों को टिकट दिये जायेंगे। इस सम्मेलन में उत्तरप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मन्त्री, आठ राज्यों सहित महाराष्ट्र के प्रभारी एडवोकेट धर्मवीर सिंह अशोक‌, महाराष्ट्र प्रभारी प्रमोद रैना ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर रामसुमेर जैसवार, प्रदेश महासचिव नागसेन माला, प्रदेश सचिव सुरेश महाडिक, प्रभारी
श्यामलाल जैसवार, मुंबई प्रभारी
संदेश जगताप, मुंबई प्रभारी
प्रवीन धोत्रे, मुंबई अध्यक्ष मनोज हार्दक, महाराष्ट्र प्रदेश सचिव मुकेश कुमार मासूम विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभा का कुशल संचालन शैलेष पवार ने किया।


Bundelikhabar

Related posts

ज्योतिष आचार्या पी. खुराना का मुम्बई में स्प्रिचुअल सेशन, शिष्या शिल्पा धर भी रहीं उपस्थित

Bundeli Khabar

दोनों भाई बहन पिंपरी-चिंचवड़ और पुणेवासियों की सेवा के लिए तैयार

Bundeli Khabar

पत्रकार संघाचे आरोग्य शिबिर गुरुकृपा हॉस्पिटल नारपोली येथे मोठ्या उत्साहात संपन्न

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!