27.6 C
Madhya Pradesh
August 18, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211115 WA0001
मनोरंजन

रानी चटर्जी, प्रत्यूष मिश्रा अभिनीत फिल्म ‘भाभी माँ’ का भव्य महल जैसा विशाल सेट

Bundelikhabar

संतोष साहू/ महाराष्ट्र,

मुम्बई : पीएसजे मीडिया विज़न के बैनर तले बन रही फिल्म “भाभी माँ” का फर्स्ट लुक लांच होते ही यह सिनेमा चर्चा में आ गया है। निर्माता सुमित की यह फ़िल्म काफी भव्य रूप से फिल्माई जा रही है। मुम्बई में निर्देशक जय प्रकाश मिश्रा की फ़िल्म भाभी माँ का सेट भी किसी राजा महाराजा के आलीशान महल की तरह बनाया गया है। बॉलीवुड में जिस तरह के आलीशान सेट के लिए संजय लीला भंसाली प्रसिद्ध हैं, भाभी मां का सेट भी वही फीलिंग देता है। इस फ़िल्म को लेकर पूरी टीम बहुत बहुत ही उत्साहित है।
हीरो प्रत्यूष मिश्रा, हीरोइन रानी चटर्जी और सोनालिका प्रसाद भी इस क्लासिक फ़िल्म के फिल्मांकन को लेकर उत्साहित हैं।
फ़िल्म के फर्स्ट लुक में रानी चटर्जी किसी महल की रानी ही लग रही हैं।
पुरस्कार विजेता निर्देशक जय प्रकाश मिश्रा की यह फैमिली ड्रामा फ़िल्म “भाभी माँ” पीएसजे मीडिया विज़न की एक बड़ी पेशकश है। कर्णप्रिय और मधुर गीत संगीत से सजी इस फ़िल्म की शूटिंग फिलहाल मुम्बई में जोर शोर से चल रही है।
यह एक साफ सुथरी सामाजिक फ़िल्म है जिसमें दर्शकों को एंटरटेनमेंट के साथ साथ एक मैसेज भी दिया जाएगा। डायरेक्टर जय प्रकाश मिश्रा की इस फ़िल्म की कहानी रिश्तों की कद्र करने के इर्दगिर्द घूमती है।
शार्ट फ़िल्म “गुड मॉर्निंग ईएमआई” में प्रत्यूष मिश्रा की एक्टिंग की काफी तारीफ हुई है। इस फ़िल्म को कई नेशनल और इंटरनेशनल अवार्ड्स से भी नवाजा गया, जिसे जय प्रकाश मिश्रा ने डायरेक्ट किया था। यही टीम अब भाभी माँ बना रही है इसलिए उम्मीदें कई गुना बढ़ गई है।


Bundelikhabar

Related posts

डॉ. मुकेश बत्रा की किताब ‘होमियोपैथीः सिंपल रेमेडीज़ फॉर ऑल एजेस’ का लोकार्पण, गुलशन ग्रोवर की उपस्थिति

Bundeli Khabar

अजय देवगन की फ़िल्म ‘भुज’ में सुरभि सिंह ने शंकर महादेवन के साथ गाया गीत

Bundeli Khabar

रोमांटिक हिन्दी फिल्म ‘डोंट डू शादी’ में छोटे मियां विवान कश्यप की एंट्री

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!