20.4 C
Madhya Pradesh
October 26, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211106 WA0003
मनोरंजन

जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार, जस मानक के पेप्पी सॉन्ग ’तेनु लहंगा’ पर थिरके

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र

मुम्बई : बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म में से एक ‘सत्यमेव जयते 2’ के निर्माताओं ने इस फिल्म का दूसरा गाना ‘तेनु लहंगा’ डिजिटल रूप से रिलीज़ कर दिया है। जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार, पंजाबी संगीत के सेंसेशनल जस मानक के लोकप्रिय गाना ’लहंगा’ पर दिल खोलकर डांस करते नजर आ रहे है।
दिव्या और जॉन अपने दोनों किरदार में एक साथ एक शादी में थिरकते नजर आ रहे है, यह गाना आपको डांस फ्लोर पर भी आने के लिए उत्साहित करेगा। जबकि मूल गीत जस मानक द्वारा लिखा गया, संगीतबद्ध किया गया और गाया गया, वहीं पुनर्रचित संस्करण तनिष्क बागची द्वारा रचित है और स्वयं जस मानक और ज़ारा खान द्वारा गाया गया है।
जॉन अब्राहम कहते हैं, ‘पार्टियों और शादियों में लहंगे का क्रेज है। जस मानक संगीत उद्योग के बहुत ही प्रसिद्ध आर्टिस्ट हैं। इतने लंबे समय के बाद उनके और दिव्या के साथ डांस करने में मुझे बहुत मजा आया, वो भी डबल रोल में। यह एक अलग ही अनुभव था।
दिव्या खोसला कुमार कहती हैं कि जब लहंगा गाना रिलीज हुआ था तब बहुत ही कम समय में काफ़ी प्रसिद्ध हुआ था। अब तेनु लहंगा निश्चित रूप से दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने वाला है और इस गाने का हिस्सा बनना सोने पे सुहागा है। जॉन और मैंने जो वीडियो शूट किया वह बहुत मजेदार था और यह शादी के मौसम के लिए एकदम सही शादी सेटअप है।
जस मानक उत्साहित होकर कहते हैं कि लहंगा मेरे लिए एक खास गाना है। इसके संस्करण के लिए जॉन सर और दिव्या मैम के साथ मंच साझा कर यह और भी खास बन गया है। इस अवसर के लिए निर्माताओं और मिलाप सर को धन्यवाद।
भूषण कुमार, कृष्ण कुमार (टी-सीरीज़), मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी, निखिल आडवाणी (एम्मे एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित सत्यमेव जयते 2 गुरुवार, 25 नवंबर 2021 को रिलीज़ होगी।


Bundelikhabar

Related posts

आशिकी फेम राहुल रॉय और राजेश कुमार वीरा बनाएंगे फिल्म ‘प्यार हो गया’

Bundeli Khabar

आँखों देखी, मसान और न्यूटन के मेकर्स विनीत कुमार सिंह और पूजा पांडेय को लेकर बनाएंगे ‘सिया’

Bundeli Khabar

संगीतकार सलीम मर्चेंट और योगेश लखानी के हाथों लॉन्च हुआ बहुभाषी फिल्म ‘जिबूती’ का ट्रेलर

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!