29.9 C
Madhya Pradesh
October 15, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211114 WA0002
मनोरंजन

नेपाल में फिल्म ‘हमार जान हिन्दुस्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हैं विराज भट्ट – गुंजन पंत

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : भोजपुरी सिनेमा की व्यस्त अभिनेत्री गुंजन पंत इन दिनों एक ख़ास फिल्म की शूटिंग नेपाल की खुबसूरत वादियों में कर रही हैं. फिल्म का नाम है ‘हमार जान हिन्दुस्तान’, जो एक देशभक्ति पर आधारित फिल्म है. इस फिल्म में गुंजन पंत एक पाकिस्तानी लड़की के किरदार में नजर आने वाली हैं. फिल्म में उनका किरदार का नाम चाँद है. इस बारे में गुंजन ने बताया कि यह एक अलग तरह की फिल्म है और इसमें मेरी भूमिका काफी दमदार है.
उन्होंने आगे फिल्म के बारे में कहा कि फिल्म ‘हमार जान हिन्दुस्तान’ के निर्माता संजय यादव, निर्देशक गोपाल पाठक हैं. फिल्म की पटकथा के अनुरूप नेपाल में इस फिल्म की शूटिंग जोर शोर से हो रही है. फिल्म में मेरे अपोजिट विराज भट्ट हैं. मेरे पिता के किरदार में टार्जन फेम हेमंत बिरजे हैं. फिल्म में बहुत अच्छे अच्छे कलाकार हैं. यह फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच की कहानी को लेकर है जिसमें हीरो हिन्दुस्तान से होता है. जब किसी को प्यार हो जाये तो सरहद की दूरियां भी कम पड जाती है. ऐसी ही कहानी पर यह फिल्म बेस्ड है.
गुंजन ने कहा कि इस फिल्म के गाने बेहद खूबसुरत हैं. कोरियोग्राफर अशोक हैं. फिल्म की शूटिंग के बाद गानों की शूटिंग के लिए आस पास के लोकेशन पर जाने की तैयारी है. उन्होंने कहा कि यह फिल्म सबको पसंद आये. हम इसके लिए मेहनत कर रहे हैं. वहीं, गुंजन के पीआरओ संजय भूषण पटियाला ने कहा कि वे इन दिनों कई अच्छी फिल्मों पर काम कर रही हैं गुंजन. उनके पास अभी बहुत सारे प्रोजक्ट हैं. यही वजह है कि गुंजन अभी इंडस्ट्री की सबसे व्यस्त अभिनेत्री हैं, जो टीवी के साथ फिल्मों में भी खूब काम कर रही हैं.


Bundelikhabar

Related posts

शिल्पा चौधरी एड वर्ल्ड से बॉलीवुड में एंट्री मारने को तैयार

Bundeli Khabar

गणेश चतुर्थी के अवसर पर पैनोरामा म्यूज़िक ने रिलीज़ किया अपना पहला गाना ‘गणपति राजा’

Bundeli Khabar

सिंगर संदीप की ‘राइट टू लेफ्ट’ अलबम रिलीज, मिले लाखों व्यूज

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!