23.7 C
Madhya Pradesh
October 16, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211111 WA0001
मनोरंजन

सुपर 30′ फिल्म में बिहारी शिक्षक की भूमिका को साकार करने वाले ऋतिक रोशन ने छठ पूजा पर फैंस को दी शुभकामनाएं

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सभी को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं है। छठ त्योहार देश भर के कई राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है और हाल ही में दशहरा पर विक्रम वेधा का फिल्मांकन शुरू करने वाले सुपरस्टार ने भी इस अवसर पर एक विशेष संदेश साझा किया है।

ऋतिक रोशन जो सोशल मीडिया पर सबसे अधिक रिलेटैब्ल और पसंदीदा सितारों में से एक है, उन्होंने इस अवसर पर पोस्ट करते हुए लिखा,”पूजा के महापर्व पर, सभी को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं”

साल 2019 में ‘वॉर’ की रिकॉर्ड-तोड़ सफलता के बाद, ऋतिक रोशन ने छठ पूजा के शुभ अवसर पर मुंबई के जुहू बीच पर अपने सैकड़ों प्रशंसकों के बीच पहुंचकर और उनके साथ बातचीत करते हुए उन्हें आश्चर्यचकित कर दिया था। उस वर्ष की शुरुआत में, अभिनेता ने ‘सुपर 30’ में एक बिहारी की भूमिका भी निभाई थी, जो वास्तव में एक प्रेरणादायक ड्रामा था जिसमें ह्यूमन स्पिरिट का जश्न मनाया गया था।
सुपरस्टार ने अपनी डिजिटल प्रजेंस के साथ एक स्थायी छाप छोड़ दी है और देश भर में अपने प्रशंसकों के बीच अपने हास्य, ज्ञान, प्रोफेशनल अपडेट और पर्सनल मैसेज के साथ दिलचस्प सोशल मीडिया कन्वर्सेशन को जारी रखा है।


Bundelikhabar

Related posts

रॉनी रॉड्रिग्स की बेटी डेलिसिया को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे पीएम मोदी के हमशक्ल

Bundeli Khabar

दंगल टीवी पर 18 अक्टूबर से प्रसारित होगा ‘मन सुंदर’

Bundeli Khabar

गोविंदा और स्वप्निल जोशी नम्मा होम्योपैथी की सफलता के जश्न में हुए शामिल

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!