22.3 C
Madhya Pradesh
October 17, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211031 WA0017
महाराष्ट्र

अरुण गिरी जी महाराज एनवायरमेंट बाबा की उपस्थिति में विशाल भगत ने 1008 तुलसी पौधे किए वितरण

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,

मुम्बई : कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कितनी किल्लत हुई यह हम सब जानते हैं साथ ही पेड़ की महत्वता का भी पता चल गया। भारतीय जनता पार्टी मालाड विधानसभा में उत्तर भारतीय मोर्चा बिहार प्रकोष्ठ महाराष्ट्र के सह संयोजक विशाल भगत ने पेड़ लगाने का निश्चय किया। इसी श्रृंखला में महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 अनंत विभूषित अवधूत बाबा अरुण गिरी जी महाराज एनवायरमेंट बाबा के कर कमलों से विशाल भगत ने 1008 तुलसी पौधे का वितरण किया। मालाड मालवाणी के शीतला माता गाँव देवी मंदिर के प्रांगड़ में ‘साँसे हो रही हैं कम, पेड़ लगाएंगे हम’ के वचन के साथ इस तुलसी वितरण के कार्यक्रम को सफल आयोजन करने में उत्तर भारतीय मोर्चा मालाड के अध्यक्ष उमेश पान्डेय, नन्दन सिंह, मंगेश चौधरी, मुन्ना गुप्ता, भरत कोली, प्रदीप गौड़, गुरु यादव और स्थानीय लोग उपस्थित हुए।


Bundelikhabar

Related posts

मुरबाड येथील जांभूर्डे गावी पोषण माह अभियानाचा सोहळा उत्साहात संपन्न

Bundeli Khabar

समाज कल्याण न्यास महाराष्ट्र राज्याच्या वतीने नाशिक येथील ५०० आशा सेविकांचा कोरोना योद्धा म्हणून् सन्मान

Bundeli Khabar

कॅनॉट दुकानदार स्मार्ट सिटीसोबत रस्त्याच्या परिवर्तनासाठी काम करतील

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!