22.7 C
Madhya Pradesh
September 11, 2026
Bundeli Khabar
IMG 20211028 WA0005
मनोरंजन

अभिनेत्री-गायिका अयाना खान और ज़ैन इमाम का नया गाना “प्रॉमिस” जल्द होगी रिलीज़

Bundelikhabar

संतोष साहू/महाराष्ट्र,
मुम्बई : गायिका और अभिनेत्री अयाना खान की आने वाली रोमांटिक सिंगल वीडियो जिसमें अभिनेता ज़ैन इमाम हैं, 28 अक्टूबर 2021 को रिलीज़ होगी। ‘प्रॉमिस’ एक इंडी-पंजाबी गाना है और इसे अर्मेनिआ के खूबसूरत लोकेशंस में शूट किया गया है। वीडियो का निर्देशन जाने-माने गायक और निर्देशक रामजी गुलाटी ने किया है।
गायिका अयाना खान ने बताया कि म्यूजिक इंडस्ट्री में एक गायिका के रूप में अपनी शुरुआत करते हुए एक सपने के सच होने जैसा है, मैं और मेरी पूरी टीम इस गाने के लॉन्च की प्रतीक्षा कर रही है और उम्मीद है दर्शकों और संगीत प्रेमियों को ये गाना पसंद आएगा। मैं निर्देशक रामजी गुलाटी को भी धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझ और मेरी कला पर भरोसा किया।
म्यूजिक वीडियो ‘प्रॉमिस’ में, अयाना ज़ैन के प्रति अपनी प्रेम भावनाओं को व्यक्त करती हुई दिखाई देती है। डेब्यू सिंगर अयाना खान और टीवी एक्टर ज़ैन इमाम इंडी-पंजाबी म्यूजिक वीडियो ‘प्रॉमिस’ में स्टार-क्रॉस लवर की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं।
यह म्यूजिक वीडियो ज़ी म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाएगा जो कि चेतन फिल्म्स के बैनर तले अजीत बापू सतम द्वारा निर्मित है और गाने के लिरिक्स मूडी अख्तर ने लिखे हैं।


Bundelikhabar

Related posts

वीर ज़ारा के 20 साल पूरे होने पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 600 स्क्रीन्स पर होगी री-रिलीज…

Bundeli Khabar

फिल्म शेरशाह में कियारा के अभिनय को दर्शकों ने सराहा

Bundeli Khabar

कला क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए निरंजन भारती को मिला झारखंड कला रत्न पुरस्कार

Bundeli Khabar
error: Content is protected !!